विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शिवपाल यादव का सफाई अभियान जारी, अखिलेश की टीम के 7 साथी निलंबित

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Mon, 19 Sep 2016 01:03 PM (IST)Updated: Mon, 19 Sep 2016 05:07 PM (IST)

शिवपाल सिंह यादव ने आज जिन सात नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया है, यह सभी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बेहद खास हैं।

News Article Hero Image

लखनऊ (वेब डेस्क)। समाजवादी पार्टी में मचा घमासान अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने आज तीन विधान परिषद सदस्यों के साथ पार्टी के यूथ विंग के चार अध्यक्षों को छह वर्ष के लिए पार्टी से बाहर कर दिया है।

शिवपाल सिंह यादव ने आज जिन सात नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया है, यह सभी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बेहद खास हैं।

अखिलेश, रामगोपाल व शिवपाल के बीच कोई झगड़ा नहीं : मुलायम

उत्तर प्रदेश में चाचा-भतीजे की जंग थमने का नाम ही नहीं ले रही है। सीएम अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल यादव के बीच शुरू हुई सियासी जंग अभी भी जारी है।

मुलायम के फैसले के खिलाफ कार्यकर्ता, सीएम अखिलेश के समर्थन में नारेबाजी

उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पद दोबारा संभालते ही शिवपाल यादव ने पहले तो राम गोपाल यादव के भांजे को पार्टी से निष्काषित कर दिया, वहीं एक आज बड़ी कार्रवाई के तहत सपा के यूथ विंग के सात अध्यक्षों को बर्खास्त कर दिया।

शिवपाल यादव का हंटर चला, राम गोपाल के एमएलसी भांजे को किया बाहर

माना जा रहा है कि इन सभी के खिलाफ कार्रवाई तीन दिन पहले ही पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के निवास पर जाने के साथ ही आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर हुई है। विधान परिषद सदस्य आनंद भदौरिया, सुनील सिंह यादव 'साजन' व संजय लाठर के साथ समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष मोहम्मद एबाद, प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी युवजन सभा बृजेश यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड गौरव दुबे तथा प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी छात्रसभा दिग्विजय सिंह देव को पार्टी से छह वर्ष के लिए बर्खास्त किया गया है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मेरी भी परीक्षा : शिवपाल

इनमें भी विधान परिषद सदस्य आनंद भदौरिया तथा सुनील सिंह साजन को एक बार पहले भी बर्खास्त किया गया था। इन सभी को प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बेहद खास माना जाता है। इससे पहले इनको राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने बर्खास्त किया था, लेकिन सीएम अखिलेश यादव के अड़ जाने के कारण दो दिन बाद ही आदेश वापस हो गया था। इसके बाद भदौरिया व साजन विधान परिषद सदस्य बने थे।

सपा घमासान : राजेंद्र चौधरी पार्टी कार्यालय से ले गए सामान और नेम प्लेट

इससे पहले परसों शिवपाल सिंह यादव ने अरविंद सिंह गोप के साथ ही बीते 23 वर्ष से पार्टी के प्रवक्ता रहे राजेंद्र चौधरी के बाद कल मैनपुरी से विधान परिषद सदस्य तथा प्रोफेसर राम गोपाल यादव के भांजे अरविंद प्रताप सिंह यादव तथा उनके एक साथी को पार्टी से बाहर किया था।

निष्कासित एमएलसी के समर्थन में उमड़े समर्थक

प्रोफेसर राम गोपाल यादव के भांजे अरविंद यादव के सपा से निष्कासन पर सपाइयों में आक्रोश है। मैनपुरी नगर पंचायत करहल के चेयरमैन ने दी पार्टी छोड़ने की धमकी। प्रोफेसर राम गोपाल यादव के भांजे अरविंद यादव के सपा से निष्कासन पर सपाइयों में आक्रोश है।

सियासी संग्राम को ठंडा करने के बाद मुलायम सिंह लखनऊ से दिल्ली रवाना

उन्हें वापस पार्टी में लेने को लॉबिंग शुरू हो गई है। नगर पंचायत करहल के चेयरमैन बोले, एमएलसी की जल्द पार्टी में वापसी नहीं हुई तो समर्थकों साथ छोड़ेंगे सपा। वहीं, प्रधान और बीडीसी भी अरविंद यादव के समर्थन में प्रदर्शन की तैयारी में हैं।