विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अखिलेश मंत्रिमंडल का सातवां विस्तार, 4 मंत्रियों ने ली शपथ

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Mon, 27 Jun 2016 08:56 AM (IST)Updated: Mon, 27 Jun 2016 08:19 PM (IST)

अखिलेश सरकार कैबिनेट का आज सातवां विस्तार हुआ। विस्तार से ठीक पहले मनोज पांडेय को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया।

News Article Hero Image

लखनऊ (जेएनएन)। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज अपनी सरकार के मंत्रिमंडल का सातवां विस्तार किया। आज दो मंत्रियों ने कैबिनेट तथा दो ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। कैबिनेट मंत्री के रूप में बर्खास्त रहे बलराम यादव के साथ नारद राय ने शपथ ली जबकि लखनऊ के शारदा प्रताप शुक्ला तथा रविदास मेहरोत्रा राज्यमंत्री बनेंगे।

इस दोनों राज्यमंत्रियों के अलावा बलिया के जियाउद्दीन रिजवी पहली बार मंत्री बनेंगे। नारद राय की भी अखिलेश कैबिनेट में करीब सात महीने बाद वापसी हो रही है। बलिया के विधायक नारद राय को आज सुबह ही शपथ ग्रहण का न्यौता मिला। इनके साथ बलराम यादव को भी आज ही न्यौता मिला है जबकि शारदा प्रताप, रविदास मेहरोत्रा व मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी को कल ही शपथ लेने का निमंत्रण मिला था। अभी जिलाउद्दीन रिजवी उमरा करने सउदी अरब गए हैं। उनको दस जुलाई को राज्यमंत्री के पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। कुछ मंत्रियों के विभागों में फेरबदल की भी उम्मीद है।

राजभवन में आज दिन में 11 बजे से राज्यपाल राम नाईक इन मंत्रियों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ ही उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी और समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव भी मौजूद थे। आजम खां तथा शिवपाल यादव शपथ ग्रहण समारोह में नहीं थे।

यह भी पढ़ें- मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट तेज, गर्वनर से मिले सीएम अखिलेश

विधानसभा-2017 के चुनावी समर में कूदने से पहले जातीय व क्षेत्रीय संतुलन साधने के प्रयास में इस बार लखनऊ (मध्य) से विधायक रविदास मेहरोत्रा, सरोजनीनगर से तीसरी बार विधायक शारदा प्रताप शुक्ल को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पद की शपथ दिलाई। बलिया के सिकंदरपुर विधानसभा से दूसरी बार विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी को राज्यमंत्री पद देकर कौमी एकता दल (कौएद) की समाजवादी पार्टी में में 'इंट्री और एक्जिट' को लेकर बदले समीकरण साधने के प्रयास की संभावना है। जियाउद्दीन 'उमरा' (एक तरह से छोटा हज) करने मक्का गये हैं, ऐसे में उनको मंत्री नामित करने की घोषणा होने और बाद में शपथ होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- अखिलेश यादव मंत्रिमंडल का सातवां विस्तार 27 को

कौएद के सपा में विलय और उसे रद करने के फैसले के बीच मंत्री पद से बर्खास्त बलराम यादव की मंत्रिमंडल में वापसी का फैसला समाजवादी संसदीय बोर्ड ने किया है, लिहाजा आज उन्हें दोबारा मंत्री पद की शपथ दिलायी जाएगी। कुछ मंत्रियों के विभाग बदलने की संभावना है। सूत्रों का कहना है कि रघुराज प्रताप सिंह, मनोज पाण्डेय, इकबाल महमूद, महबूब अली, राज किशोर सिंह का विभाग बदले जाने की संभावना है। कम से कम दो राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के विभाग भी बदले जाने की चर्चा है। इससे पहले 31 अक्टूबर को अखिलेश यादव सरकार का छठा विस्तार हुआ था, जिसमें पांच कैबिनेट मंत्रियों, आठ राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और आठ राज्यमंत्रियों को शपथ दिलाई गई थी।