विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केसरिया होगा उत्तर प्रदेश की 17वीं विधानसभा सत्र के अंदर का नजारा

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Mon, 15 May 2017 10:48 AM (IST)Updated: Mon, 15 May 2017 02:44 PM (IST)

भारतीय जनता पार्टी गठबंधन के 325 विधायकों में से 209 पहली बार विधानसभा में अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

केसरिया होगा उत्तर प्रदेश की 17वीं विधानसभा सत्र के अंदर का नजारा
केसरिया होगा उत्तर प्रदेश की 17वीं विधानसभा सत्र के अंदर का नजारा

लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश की सत्रहवीं विधानसभा के पहले दिन भवन के भीतर का नजारा केसरिया ही रहेगा। प्रदेश की 17वीं विधानसभा के गठन के बाद विधानमंडल का पहला सत्र आज से शुरू हो रहा है। जिसमें विधान भवन के अंदर का नजारा केसरिया ही रहेगा। उत्तर प्रदेश के 403 में से 325 विधायक भाजपा तथा उसके सहयोगी दलों के ही हैं। 

भारतीय जनता पार्टी गठबंधन के 325 विधायकों में से 209 पहली बार विधानसभा में अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। भाजपा का प्रयास रहेगा कि इन नये विधायकों की तरफ से कुछ भी ऐसा न हो जाए कि सरकार की किरकिरी हो। 

यह भी पढ़ें: UP : 17वीं विधानसभा का पहला सत्र आज से, जोरदार तैयारी में विपक्ष

उत्तर प्रदेश विधानसभा में भाजपा तथा सहयोगी दल के 325 विधायक हैं। विपक्ष की भूमिका में बीते वर्ष सत्ता पर काबिज रही समाजवादी पार्टी है। जिसके पास 47 विधायक हैं।

यह भी पढ़ें: आतंकी हमले की आशंका से विधानभवन की सुरक्षा चाक-चौबंद

बहुजन समाज पार्टी के 19, कांग्रेस के सात, निर्दलीय तीन तथा राष्ट्रीय लोकदल और निषाद पार्टी के एक-एक विधायक इस बार 17वीं विधानसभा पहुंचे हैं। इससे पहले 1991 में भारतीय जनता पार्टी के 221 विधायक विधानसभा में पहुंचे थे। 

यह भी पढ़ें: यूपी विधानमंडल सत्र में हंगामे के आसार, दूरदर्शन पर सीधा प्रसारण

विधान परिषद में भाजपा का पलड़ा कमजोर है। यहां समाजवादी पार्टी के 66, बहुजन समाज पार्टी के 11, भाजपा के आठ, कांग्रेस के दो, राष्ट्रीय लोकदल के एक, निर्दलीय छह तथा शिक्षक क्षेत्र के पांच विधायक हैं।