विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राहुल अच्छे लड़के हैं, उत्तर प्रदेश आते रहे तो दोस्ती बढ़ेगी : अखिलेश

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Thu, 08 Sep 2016 01:21 PM (IST)Updated: Thu, 08 Sep 2016 05:34 PM (IST)

अखिलेश यादव ने कहा कि राहुल गांधी अच्छे लड़के हैं। वह अक्सर ही यात्रा पर रहते हैं। इसी क्रम में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ (वेब डेस्क)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी को अच्छा लड़का मानते हैं। अखिलेश यादव ने आज कैबिनेट बैठक के बाद राहुल गांधी की देवरिया से दिल्ली की किसान यात्रा पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी।

अखिलेश यादव ने कहा कि राहुल गांधी अच्छे लड़के हैं। वह अक्सर ही यात्रा पर रहते हैं। इसी क्रम में अब उत्तर प्रदेश में हैं।

समाजवादी स्मार्ट फोन : बुकिंग अभी, डिलेवरी चुनाव जीतने के बाद

उन्होंने कहा कि यह तो सौभाग्य है कि राहुल गांधी अमेठी से सांसद है। उनको तो लगातार ही उत्तर प्रदेश आते-जाते रहता चाहिए। जिससे कि उनके साथ हमारी दोस्ती भी बढ़ जाएगी।

भाजपा व बसपा के विधायक अब सपा में आने को तैयार : अखिलेश

उत्तर प्रदेश अगर वह लगातार आते रहेंगे तो कहीं न कहीं पर तो उनसे हमारी मुलाकात होती रहेगी। इससे हमारी दोस्ती बढ़ जाएगी। अगर दो अच्छे लोग मिल जाएं तो क्या बुरा है।

रोड शो में बोले राहुलः जनता त्रस्त, किसान पस्त और मोदी मस्त

इसके बाद आज उन्होंने अखबार के कार्टून का जिक्र किया। जिसमें किसान खटिया पर बैठा है, सामने लैपटॉप रखा है और साइकिल खड़ी है।

बस्ती में राहुल गांधी का रोड-शो शुरू, उमड़ी भारी भीड़

मुख्यमंत्री तथा समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राहुल गांधी के सामने दोस्ती मजबूत करने का प्रस्ताव रखकर आने वाले समय में समाजवादी पार्टी तथा कांग्रेस के बीच में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भी एक साथ मैदान में उतरने का संकेत भी दिया है।