विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पीएम मोदी एक के बाद उत्तर प्रदेश में करेंगे एक दर्जन चुनावी रैली

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Fri, 27 Jan 2017 04:10 PM (IST)Updated: Fri, 27 Jan 2017 04:42 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बसंत पंचमी (यानी एक फरवरी) के बाद से उत्तर प्रदेश में करीब एक दर्जन चुनावी जनसभा करेंगे। पहले उनकी जनसभा अधिक होनी थी।

पीएम मोदी एक के बाद उत्तर प्रदेश में करेंगे एक दर्जन चुनावी रैली
पीएम मोदी एक के बाद उत्तर प्रदेश में करेंगे एक दर्जन चुनावी रैली

लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बेहद गंभीर भारतीय जनता पार्टी के प्रचार अभियान की कमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास ही रहेगी। भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बसंत पंचमी (यानी एक फरवरी) के बाद से उत्तर प्रदेश में करीब एक दर्जन चुनावी जनसभा करेंगे। पहले उनकी अधिक जनसभा होनी थी।

उत्तर प्रदेश में होने वाले सात चरण के विधानसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दर्जन रैली करेंगे। माना जा रहा है कि 11 फरवरी को होने वाले पहले चरण के चुनाव के लिए प्रधानमंत्री की रैली चार फरवरी से शुरू होगी। इसके बाद उनका सात, दस तथा 12 फरवरी को चुनावी रैली को संबोधित करने का कार्यक्रम है। पार्टी की तरफ से अभी तक इन रैलियों के स्थलों का चयन नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें: अखिलेश का पीएम मोदी से चुनाव के बाद बजट पेश करने का अनुरोध, लिखा पत्र

उत्तर प्रदेश के चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने 40 स्टार प्रचारकों की टीम तैयार की है। इस सूची के सुपर स्टार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही है। भारतीय जनता पार्टी ने इस बार उत्तर प्रदेश में प्रचार के असम मॉडल को लागू करने का फैसला कर लिया है। माना जा रहा है कि इस बार पार्टी व्यक्तिगत आक्षेप लगाने की बजाए, मुद्दों पर विपक्षी नेताओं को घेरने का प्रयास करेगी। इसके लिए पार्टी ने दूसरे राज्यों से नेताओं को यूपी में ज्यादा संख्या में न बुलाने का फैसला भी किया गया है। पार्टी ने सभी सात चरण के लिए अलग-अलग चुनावी रैलियों की रणनीति बनाई है।

यह भी पढ़ें: UP Election 2017 : अखिलेश यादव का अगला चुनावी अभियान 30 से

जिसमें कुछ चरण के लिए रैलियों की संख्या ज्यादा रहेगी। कुछ में एक रैली ही होनी है। सर्वाधिक ज्यादा जोर पश्चिम उत्तर प्रदेश के पहले, दूसरे और तीसरे चरण पर रहेगा। आखिरी फेज में रैलियों की संख्या बढ़ सकती है। इस बार भाजपा पूर्वांचल में बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश में है। वैसे चुनाव घोषित होने के पहले ही परिवर्तन यात्रा के दौरान पीएम ने प्रदेश के हर कोने में जाकर छह रैलियों को संबोधित किया था।

यह भी पढ़ें: UP Elections 2017 : अपर्णा यादव लखनऊ कैंट से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी