विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा के मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

By amal chowdhuryEdited By:
Published: Thu, 21 Sep 2017 08:52 AM (IST)Updated: Thu, 21 Sep 2017 09:34 AM (IST)

लेहड़ा देवी मंदिर के साथ ही गोरखपुर-बस्ती मंडल के सभी देवी मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ है।

नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा के मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब
नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा के मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

लखनऊ (जेएनएन)। शारदीय नवरात्र के पहले दिन गुरुवार को गोरखपुर-बस्ती मंडल के सभी देवी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालु दर्शन और पूजन के लिए उमड़ पड़े। महराजगंज जिले में ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व के प्रसिद्ध शक्तिपीठ आद्रवनवासिनी लेहड़ा देवी के दरबार में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।

रात में ही गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, महराजगंज व नेपाल से श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। भोर में मंदिर का कपाट खुलते ही पूरा क्षेत्र मां के जयकारे से गूंज उठा। महिला, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग भी दर्शन में पीछे नहीं हैं।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के काशी दौरे पर देवराज इंद्र की तगड़ी निगरानी

पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मां का दर्शन पूजन कर रहे हैं। लेहड़ा देवी मंदिर के साथ ही गोरखपुर-बस्ती मंडल के सभी देवी मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ है।

वहीं मुरादाबाद में शारदीय नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिरों में सुबह से ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। शक्तिपीठों पर बेरिकेटिंग और अतिरिक्त पुलिस तैनात की गई। मुरादाबाद के प्रमुख शक्तिपीठ लालबाग पर काली मां के दर्शन को सुबह से श्रद्धालुओं की लाइन लग गई। भक्तों ने पहले मां का दर्शन किए उसके उपरांत अपने दिन की शुरुआत की। घरों में घट स्थापना विधि विधान से की गई। महानगर के मनोकामना मंदिर सहित अन्य मंदिरों पर आस्था उमड़ी।

दूसरी तरफ वाराणसी के दुर्गा मंदिर में भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में बुधवार सुबह होते ही पहुंच गए।

यह भी पढ़ें: सैनिक स्कूल में पहली बार मिलेगा बेटियों को दाखिला