विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रधानमंत्री मोदी के काशी दौरे पर देवराज इंद्र की तगड़ी निगरानी

By Nawal MishraEdited By:
Published: Wed, 20 Sep 2017 07:38 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 21 Sep 2017 07:01 PM (GMT+05:30)

मौसम एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी के आगमन पर सुरक्षा एजेंसियों के साथ प्रशासन की परीक्षा ले रहा है। ...और पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी के काशी दौरे पर देवराज इंद्र की तगड़ी निगरानी
प्रधानमंत्री मोदी के काशी दौरे पर देवराज इंद्र की तगड़ी निगरानी

वाराणसी (जेएनएन)। मौसम एक बार फिर पीएम के आगमन पर सुरक्षा एजेंसियों के साथ जिला प्रशासन की परीक्षा ले रहा है। पूर्व में भी नरेंद्र मोदी का दौरा बारिश की वजह से रद हो चुका है। इस लिहाज से वाराणसी सहित पूरे पूर्वांचल में दो दिनों से मौसम का रुख पीएम के दौरे को अंतिम रूप दे रहे अधिकारियों को चिंता में डाले है। बीते 48 घंटों में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी है वहीं मौसम आधारित एजेंसियों ने भी पीएम के दौरे के समय बारिश की आशंका जताई है। 

यह भी पढ़ें: पहली बार सैनिक स्कूल में मिलेगा बेटियों को दाखिला

पानी भरने की आशंका 

मौसम विभाग ने भी अपने पूर्वानुमान में 22 और 23 सितंबर को वर्षा की संभावना जताई है, इन्हीं दो दिनों में प्रधानमंत्री का काशी दौरा प्रस्तावित है। बारिश जारी रही तो 22 को बड़ालालपुर स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम स्थल व हेलीपैड पर जलजमाव की आशंका है। दूसरे दिन शाहंशाहपुर में खेत में होने वाली सभा व पास में बने हेलीपैड के मैदान में भी पानी से कीचड़ और जलजमाव की सूरत बन सकती है।

यह भी पढ़ेंरिपोर्टः गुमनामी बाबा से जुड़ी तीन दशक पुरानी पहेली सुलझने की उम्मीद

एजेंसियों का मौसम पूर्वानुमान

  • -एक्यूवेदर की ओर से जारी मौसम के पूर्वानुमान में 22 सितंबर को गरज चमक संग बारिश की संभावना है, जबकि अगले दिन बादलों की आवाजाही की रिपोर्ट है।
  • -आइएमडी की ओर से 22 और 23 सितंबर दोनों दिन बादलों की मौजूदगी और बारिश की संभावनाएं जताई गई हैं।
  • -स्काईमेट वेदर ने भी अपनी रिपोर्ट में 22 सितंबर को बारिश और गरज चमक के साथ बादलों की आवाजाही की संभावनाएं जारी की हैं। 
  • -द वेदर नेटवर्क ने 22 सितंबर को थंडरस्टॉर्म की तो अगले दिन बादलों की भरपूर आवाजाही की संभावनाएं जताई हैं।
  • -वेदर से जारी पूर्वानुमान में भी 22 सितंबर को 50 फीसद और अगले दिन दस फीसद बारिश की संभावनाएं जाहिर की गई हैं।

 

बोले मौसम विज्ञानी

काशी हिंदू विवि के मौसम विज्ञानी,प्रो.एसएन पांडेय ने बताया कि मानसून फिर सक्रिय हो गया है। यही वजह है कि क भी तेज तो कभी धीमी बारिश पूर्वी उत्तरप्रदेश में हो रही है। 22, 23 और 24 सितंबर को उत्तरप्रदेश के 60 से 70 प्रतिशत क्षेत्रों में बारिश की पूरी संभावना है। इसमें कहीं हल्की फुल्की तो कहीं झमाझम बरसात संभव है।