Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देश की खातिर अयोध्या में मैंने चलवाई गोली, सही था निर्णय : मुलायम सिंह यादव

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Sun, 28 Aug 2016 10:27 AM (IST)

    लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने कहा 1990 में अयोध्या में उन्होंने देश की एकता बनाए रखने के कारसेवकों पर गोली चलाने की आदेश दिया था

    लखनऊ (वेब डेस्क)। समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव अयोध्या में गोली चलवाने के अपने निर्णय को सही मानते हैं। मुलायम ने आज लखनऊ में एक पुस्तक के लोकापर्ण समारोह में अयोध्या में कारसेवकों पर गोली चलवाने के अपने आदेश को सही बताया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने कहा कि 1990 में अयोध्या में उन्होंने देश की एकता बनाए रखने के कारसेवकों पर गोली चलाने की आदेश दिया था।

    कल्याण सिंह को सपा में शामिल करना गलत निर्णय था : मुलायम सिंह यादव

    उन्होंने कहा कि गोली से 16 लोगों की मौत हो गई थी, अगर इसमें और भी जान जाती तो देश की एकता के लिए उन्हें मंजूर थी। मुलायम सिंह यादव ने कहा कि अगर मैं गोली चलवाने का आदेश न देता तो देश से मुसलमानों का विश्वास उठ जाता। गोली चलवाने का आदेश देने के कारण हमने मुलसमानों को देश से जाने के रोका।

    यूपीः सत्ता में वापसी की जुगत में लगी सपा को पूर्वांचल के आशीर्वाद की दरकार

    मुलायम सिंह ने कहा कि अयोध्या में गोली चलवाने के मेरे निर्णय के कारण सदन में मेरा बहुत विरोध किया गया। गोली चलवाने से मेरी बहुत आलोचना हुई, लेकिन देश की एक मस्जिद बचाने के लिए यह जरूरी था। इसके लिए मुझे गोलियां चलवानी पड़ी। उस समय संसद में जाने पर मुझे मानवता का हत्यारा कहा जाता था।इसके बाद भी मैं अपने उस निर्णय को आज भी सराहता हूं। मेरा मानना है कि हिंदू, मुस्लिम, सिख व ईसाई इसी देश नागरिक हैं।

    अमर सिंह के दर्द पर सीएम अखिलेश का मरहम, जयाप्रदा को कैबिनेट मंत्री का दर्जा

    मेरे गोली चलवाने के आदेश के बाद अयोध्या में गोलीकांड में 16 लोग मारे गए थे। अगर देश की एकता के लिए 16 की जगह 30 लोग भी मारे जाते तो भी मेरा फायरिंग का आदेश जारी रहता। मुलायम ने स्पष्ट कहा कि उस समय तो देश की एकता को बचाने केलिए गोली चलवानी पड़ी। अयोध्या में गोली चलाने पर मैंने बड़ी आलोचना झेली थी। वहां पर अगर गोली नहीं चलती तो मुसलमानों का विश्वास देश से उठ जाता।

    अब मुलायमवादी अमर सिंह हुए कठोर, राज्यसभा से इस्तीफा देने की धमकी

    गौरतलब है इससे पहले समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सदस्य तथा सपा के थिंक टैंक माने जाने वाले प्रोफेसर राम गोपाल यादव ने भी वर्ष 1990 मे तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के अयोध्या में गोली चलवाने के निर्णय का सही ठहराया था। एक कार्यक्रम में राम गोपाल ने कहा था कि नेताजी ने परिस्थितियों के मद्देनजर अपने उत्तरदायित्व का निर्वाह किया और देश के हजारों लोगों के जीवन की रक्षा की।