विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोहम्मद कैफ ने कहा, 'टुंडे मिले न मिले, गुंडे नहीं मिलने चाहिए'

By amal chowdhuryEdited By:
Published: Sun, 26 Mar 2017 09:37 AM (IST)Updated: Sun, 26 Mar 2017 09:49 AM (IST)

लोकसभा चुनाव में इलाहाबाद के फूलपुर सीट से कांग्रेस की ओर से लड़ चुके मोहम्मद कैफ ने सीएम योगी द्वारा लिए गए एक्शन की तारीफ की।

मोहम्मद कैफ ने कहा, 'टुंडे मिले न मिले, गुंडे नहीं मिलने चाहिए'
मोहम्मद कैफ ने कहा, 'टुंडे मिले न मिले, गुंडे नहीं मिलने चाहिए'

लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद आदित्यनाथ योगी द्वारा कई सख्त कदम उठाए गए हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था बेहतर करने के लिए कई चौंकाने वाले फैसले भी लिए। अवैध बुचड़खानों पर ताला लगाने के अलावा लड़कियों के साथ छेड़छाड़ के मामले को देखते हुए एंटी रोमियो दल गठित किया गया है।

पूरे देशभर से सीएम आदित्यनाथ के फैसलों को लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं भी मिल रही हैं। वहीं पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने भी अपनी प्रतिक्रिया ट्विटर पर साझा की। लोकसभा चुनाव में इलाहाबाद के फूलपुर सीट से कांग्रेस की ओर से लड़ चुके मोहम्मद कैफ ने सीएम योगी द्वारा लिए गए एक्शन की तारीफ की।

यह भी पढ़ें: तेजस्वी ने दी UP के CM को सलाह - योगी जी, यूपी में एंटी दारू स्क्वाड बना दीजिए

उन्होंने अवैध बूचड़खानों और एंटी रोमियो दल को ट्वीट करते हुए लिखा, 'टुंडे मिलें या न मिलें, गुंडे न मिलें। सभी अवैध चीजों पर रोक लगनी चाहिए, अच्छा कदम है।' उनके इस ट्वीट को लोगों ने खासा पसंद किया। इस ट्वीट को 11 हजार बार रिट्वीट किया गया तो वहीं 16 हजार लोगों ने इसे लाइक किया।

यह भी पढ़ें: लोगों ने तेजस्वी से पूछा- व्हाट इज फुल फॉर्म ऑफ वाई-फाई..इ का होता है बबुआ?