विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तेजस्वी ने दी UP के CM को सलाह - योगी जी, यूपी में एंटी दारू स्क्वाड बना दीजिए

By Kajal KumariEdited By:
Published: Sat, 25 Mar 2017 08:23 AM (IST)Updated: Sat, 25 Mar 2017 10:27 PM (IST)

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सलाह दी है कि यूपी में भी बिहार की तर्ज पर एक एक एंटी दारू स्क्वाड बना दीजिए।

तेजस्वी ने दी UP के CM को सलाह - योगी जी, यूपी में एंटी दारू स्क्वाड बना दीजिए
तेजस्वी ने दी UP के CM को सलाह - योगी जी, यूपी में एंटी दारू स्क्वाड बना दीजिए

पटना [जेएनएन]। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर यूपी के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी को सलाह दी है कि यूपी में एंटी रोमियो स्क्वायड तो बना दिया अब  बिहार की तर्ज पर यूपी में भी एक एंटी दारू स्क्वाड बना दीजिए, जनता का भला हो जाएगा।

यूपी में शराबबंदी की मांग करते हुए तेजस्वी ने ट्वीट कर लिखा है कि योगीजी इधर-उधर जनता का ध्यान मत बांटिए। शराब तन-मन के साथ-साथ समाज और देश को भी दूषित करती है। एक एंटी_दारू_स्क्वाड भी बना लीजिए।

 योगी जी इधर-उधर जनता का ध्यान मत बांटिये। शराब तन-मन के साथ-साथ समाज और देश को भी दूषित करती है। एक एंटी_दारू_स्क्वाड भी बना लिजीये।

— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) March 24, 2017

योगी जी इधर-उधर जनता का ध्यान मत बांटिये। शराब तन-मन के साथ-साथ समाज और देश को भी दूषित करती है। एक एंटी_दारू_स्क्वाड भी बना लिजीये।

यह भी पढ़ें:  जब तेजप्रताप से प्रेम कुमार ने कहा- बधाई तो तब देंगे जब ये शादी कर लेंगे 

उन्होंने आगे लिखा है कि अगर यूपी सीएम आदित्यनाथ योगी सही मायने में योगी और धर्म के सच्चे पैरवीकार है तो उन्हें पूर्ण शराबबंदी करना चाहिए। नशा नाश का मूल है।

अगर यूपी CM @myogiadityanath सही मायने में योगी और धर्म के सच्चे पैरवीकार है तो उन्हें पूर्ण शराबबंदी करना चाहिए। नशा नाश का मूल है।

— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) March 24, 2017

 योगीजी को सबसे पहले शराबबंदी करिए। धर्म-कर्म की बात करने वाले योगी-संन्यासी सदा नशे के विरुद्ध रहते है। गुटखा-पान से ज्यादा खतरनाक है शराब।

यह भी पढ़ें:  बिजली पर घमासान: सीएम नीतीश ने बदला रेट, जानिए अब कितना देना होगा 

 योगी जी को सबसे पहले शराबबंदी करिए।धर्म-कर्म की बात करने वाले योगी-संन्यासी सदा नशे के विरुद्ध रहते है।गुटखा-पान से ज्यादा खतरनाक है शराब

 गौरतलब है कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पड़ोसी राज्यों से शराबबंदी लागू करने की मांग करते रहे हैं।