विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जब तेजप्रताप से प्रेम कुमार ने कहा- बधाई तो तब देंगे जब ये शादी कर लेंगे

By Kajal KumariEdited By:
Published: Sat, 25 Mar 2017 09:56 AM (GMT+05:30)Updated: Sat, 25 Mar 2017 10:25 PM (GMT+05:30)

शुक्रवार को विधानसभा के बजट सत्र में नेता प्रतिपक्ष ने जब स्वास्थ्यमंत्री तेजप्रताप यादव को इंगित करते हुए कहा कि ...और पढ़ें

जब तेजप्रताप से प्रेम कुमार ने कहा- बधाई तो तब देंगे जब ये शादी कर लेंगे
जब तेजप्रताप से प्रेम कुमार ने कहा- बधाई तो तब देंगे जब ये शादी कर लेंगे

पटना [जेएनएन]। विधानसभा के बजट सत्र में शुक्रवार को पहली पाली में कई बार ऐसे मौके आए जब पक्ष-विपक्ष एक-दूसरे पर टिका-टिप्पणी करते नजर आए। नेता प्रतिपक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री को इंगित करते हुए कहा अध्यक्ष महोदय, बधाई तो तब देंगे जब ये शादी कर लेंगे। अभी तो कुंवारे हैं। स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव पर जैसे ही नेता प्रतिपक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने यह टिप्पणी की, सदन में ठहाके लगने लगे। 

दरअसल स्वास्थ्यमंत्री तेजप्रताप यादव अरुण कुमार सिन्हा के एक प्रश्न का जवाब  दे रहे थे तभी पूरक प्रश्न के लिए नेता प्रतिपक्ष खड़े हो गए तो अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने कहा कि पहले सरकार के सद्प्रयासों पर तो बधाई दे दीजिए।

इस पर डॉ. प्रेम ने कहा कि बधाई तो तब देंगे जब ये शादी कर लेंगे। हालांकि एक बार विस अध्यक्ष ने सदस्यों को पर्सनल टिप्पणी करने से परहेज करने की नसीहत दी। 

यह भी पढ़ें: यात्रीगण कृपया जान लें, पटना जं. पर पुलिस के इन जासूसों की है आप पर नजर

चलता रहा छींटों और बौछार का दौर

इसके बाद फिर स्वास्थ्य मंत्री व आपदा प्रबंधन मंत्री को जवाब देने के बाद कहना पड़ा कि गलत जवाब आया है तो जांच करा लेंगे। इस पर भाजपा नेता नंदकिशोर यादव ने चुटकी ली कि राजद कोटे के मंत्रियों को विभागीय सचिव सहयोग नहीं कर रहे हैं। राजद के मंत्रियों की किरकिरी कराना चाह रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  बिजली पर घमासान: सीएम नीतीश ने बदला रेट, जानिए अब कितना देना होगा 

भोला यादव जब सरकार से होमगार्ड को वेतनमान की मांग करने लगे तो नंदकिशोर यादव ने कहा कि सरकार में राजद की नहीं सुनी जा रही है। इस पर भोला यादव ने कहा कि मैंने तो कह दिया, अब आप भी कोशिश कर लीजिए। व्यवस्था का हवाला देते हुए भाई वीरेन्द्र खड़ा होना चाह रहे थे तो अध्यक्ष ने कहा कि आप ऑर्डर पर हैं तो पक्का डिसऑर्डर नहीं होगा।

यह भी पढ़ें:  पटना हाईकोर्ट में पहुंचा युवक और चीफ जस्टिस से बोला- मैं भी हूं जज 

आई बैंक के एक सवाल पर नेता प्रतिपक्ष एक बार फिर खड़ा हुए और कहा कि क्या स्वास्थ्य मंत्री अपनी आंख दान करेंगे। इस पर मंत्री ने कहा कि अगर आप दान करिएगा तो जरूर दान कर देंगे। डॉ. प्रेम सहित भाजपा के कई सदस्य अपनी आंख दान करने के लिए हां-हां करने लगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।