विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर लखनऊ में बंटेगा 1500 किलो का लड्डू

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Sun, 17 Sep 2017 11:22 AM (IST)Updated: Sun, 17 Sep 2017 11:51 AM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जीवन के 66 वर्ष पूरे कर लिए हैं। अब आज उनके 67वें जन्मदिन के खास ...और पढ़ें

पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर लखनऊ में बंटेगा 1500 किलो का लड्डू
पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर लखनऊ में बंटेगा 1500 किलो का लड्डू

लखनऊ (जेएनएन)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 67वें जन्मदिन पर देश के अन्य जगह की तरह ही लखनऊ में भी भव्य आयोजन की तैयारी है। यहां पर विधान भवन के सामने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय के पास 1500 किलो वजन का लड्डू बांटने की तैयारी है। इसके साथ ही मंदिर में भी 105 किलो का दामोदर घंटा भी रखा गया है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जीवन के 66 वर्ष पूरे कर लिए हैं। अब आज उनके 67वें जन्मदिन के खास मौके पर लखनऊ में तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। लखनऊ के नृपेंद्र पांडेय ने इस अवसर को यादगार बनाने के लिए 1500 किलों का लड्डू और 105 किलों का 'दामोदर' घंटा तैयार करवाया है। नृपेंद्र पांडेय ने बताया कि उन्होंने पीएम मोदी के जन्मदिवस के विशेष मौके पर आज अनुष्ठान रखा है। यह अनुष्ठान लखनऊ कलेक्ट्रेट के न्यायेश्वर मंदिर में 17 सितंबर 2017 को दोपहर एक बजे से होगा। इसमें वह विशेष रूप से तैयार दामोदर घंटा मंदिर परिसर में टांगेंगे। दोपहर एक बजे उसके बजने के साथ ही अनुष्ठान का शुभारंभ होगा। अनुष्ठान में पांच नदी के जल को मिलाकर जलाभिषेक किया जाएगा।

नृपेंद्र पोंडय ने बताया पीएम मोदी अपने जीवन के 66 वर्ष पूरे कर चुके हैं, इसलिए इसे यादगार बनाने के लिए 66 किलों के बूंदी के लडडू से भोग लगाया जाएगा।

यह भी पढ़ें:प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर आज सीएम योगी उनके संसदीय क्षेत्र में

इसके साथ ही कुल 1,500 किलो के लडडू को प्रसाद स्वरूप वितरित किया जाएगा। इस मौके को और भी शानदार बनाने के लिए उन्होंने पीएम मोदी का 110 फीट का आदमकद कटआउट तैयार करवाया है। जिसको उत्तर प्रदेश के विधानसभा के मुख्य द्वार के सामने लगाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने सुनी पांच साल की मासूम की गुहार, पिता का इलाज शुरू

फिलहाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की तैयारियां पूरी हो चुकी है। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ता कलेक्ट्रेट में पीएम मोदी के जन्मदिन को मिलकर मनाएंगे।