विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीएम योगी आदित्यनाथ से आज भेंट करेंगे गृह मंत्री राजनाथ सिंह

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Sun, 14 May 2017 10:08 AM (IST)Updated: Sun, 14 May 2017 10:13 AM (IST)

सीएम योगी आदित्यनाथ से उनके पड़ोसी राजनाथ सिंह की मुलाकात उनके सरकारी आवास पर होगी।आज लखनऊ में पहली बार उनकी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट होगी।

सीएम योगी आदित्यनाथ से आज भेंट करेंगे गृह मंत्री राजनाथ सिंह
सीएम योगी आदित्यनाथ से आज भेंट करेंगे गृह मंत्री राजनाथ सिंह

लखनऊ (जेएनएन)। देश के गृह मंत्री तथा लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ से उनके पड़ोसी राजनाथ सिंह की मुलाकात उनके सरकारी आवास पर होगी। सीएम का सरकारी आवास पांच कालीदास मार्ग पर है जबकि राजनाथ सिंह लखनऊ में चार कालीदास मार्ग में निवास करते हैं। 

अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ के दौरे पर राजनाथ सिंह कल रात पहुंचे थे। राजनाथ सिंह रात 8 बजे अमौसी एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। इसके बाद अपने आवास में भाजपा कार्यकर्ता व नेताओं के साथ भेंट के बाद रात्रि विश्राम किया था। 

आज लखनऊ में पहली बार उनकी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट तय है। माना जा रहा है कि दोनों के बीच मुलाकात करीब दो घंटे की होगी। इस भेंट के दौरान गृह मंत्री व मुख्यमंत्री 21 जून को लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आगमन की तैयारियों पर चर्चा करेंगे। 

यह भी पढ़ें: वीडियो में देखें, अपराधियों की कैसे खातिरदारी करती है यूपी पुलिस

सीएम योगी से मुलाकात के बाद गृह मंत्री राजनाथ सिंह योग दिवस की तैयारियों का जायजा लेंगे पहुंचेंगे। जिसके बाद शाम 4 बजे गृह मंत्री राजनाथ सिंह दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगे। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम के लिए इस बार लखनऊ शहर को चुना गया है।

यह भी पढ़ें: बुलंदशहर में अभाव में पल रहे 100 मासूम बच्चों की बड़ी मां