विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले के बाद नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट

By Nawal MishraEdited By:
Published: Tue, 11 Jul 2017 05:35 PM (IST)Updated: Tue, 11 Jul 2017 06:50 PM (IST)

अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले के बाद भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सघन जांच के बाद सीमा में प्रवेश दिया जा रहा है।

अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले के बाद नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट
अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले के बाद नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट

लखनऊ (जेएनएन)। अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले के बाद भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। नेपाल से भारत में आने वाले लोगों को  सघन जांच करने के बाद भारतीय सीमा में प्रवेश दिया जा रहा है। सीमावर्ती सभी जिलों के संबंधित थानाध्यक्षों को सर्तक कर दिया है। संदिग्ध लोगों पर पैनी नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। एसएसबी जवानों ने भी सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है। सोनौली, नौतनवां और रूपईडीहा समेत सभी सीमाओं पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

यह भी पढ़ें: तमंचे वाली प्रेमिका ने रचाई अपने प्रेमी अशोक से शादी

बहराइच एसपी सुनील सक्सेना ने बताया कि जम्मू कश्मीर में अमरनाथ श्रृद्धालुओं पर हुए आतंकी हमले के मद्देनजर जिले में हाई एलर्ट घोषित किया गया है। सीमावर्ती थानों सुजौली, मुर्तिहा, मोतीपुर, रूपईडीहा, नानपारा नवाबगंज में तैनात पुलिस कर्मियों को सर्तकता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही हर संदिग्ध व्यक्ति की जांच करने के साथ ही उसकी पहचान सुनिश्चित करने के बाद ही जाने देने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीमें सीमा से सटे इलाकों में लगातार अपनी मौजूदगी बनाए रहेंगी। इसमें शिथिलता बरतने की अगर शिकायत मिली तो जिम्मेदार थानेदार, सिपाही नपेंगे।

यह भी पढ़ें: राम की नगरी अयोध्या हिंदू तीर्थ, 84 कोस के बाहर बने मस्जिद

एसएसबी 59 वीं बटालियन के सहायक सेनानायक अमर दीक्षित ने बताया कि सीमा पर पहले से सर्तकता बरती जा रही थी। भारत नेपाल सीमा पर अब जवानों द्वारा टोलियां बनाकर पेट्रोलिंग की जा रही है। भारतीय सीमा में प्रवेश करने वाले लोगो की सघन जांच कराई जा रही है। सीमा पर डाग स्क्वायड टीम भी मुस्तैद है। जो आने जाने वाले वाहनों व उनके द्वारा लाए जाने वाले सामानों की सघन जांच भी कराई जा रही है।

तस्वीरों में देखें-लखनऊ चिडियाघर में रिमझिम मस्ती