Move to Jagran APP

अलीगढ़ में शिक्षिका से छेड़छाड़ में प्रधानाध्यापक गिरफ्तार, हरदोई में दुष्कर्म पीड़िता ने दी जान

अलीगढ़ के प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक ने शिक्षिका से छेड़छाड़ की जबकि हरदोई में दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने आत्महत्या कर ली।

By Nawal MishraEdited By: Published: Fri, 28 Apr 2017 08:15 PM (IST)Updated: Fri, 28 Apr 2017 10:34 PM (IST)
अलीगढ़ में शिक्षिका से छेड़छाड़ में प्रधानाध्यापक गिरफ्तार, हरदोई में दुष्कर्म पीड़िता ने दी जान
अलीगढ़ में शिक्षिका से छेड़छाड़ में प्रधानाध्यापक गिरफ्तार, हरदोई में दुष्कर्म पीड़िता ने दी जान

लखनऊ (जेएनएन)। अलीगढ़ के मडराक क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को प्रधानाध्यापक ने शिक्षिका से छेड़छाड़ की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीडि़ता का कहना है कि सुबह आठ बजे वह विद्यालय पहुंची तो प्रधानाध्यापक ने हाजिरी लगाने को कहा। उसने कमरे में जाकर रजिस्टर में हाजिरी लगाई और वहीं कुछ जरूरी काम निपटाने में लग गई, तभी आरोपी ने आकर दरवाजा बंद कर लिया। पहले हाथ पकड़ा और फिर अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध पर मारपीट की। शिक्षिका ने बताया कि उसके शोर मचाने पर स्टाफ ने आकर उसे बचाया। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले आई। शिक्षिका का कहना है कि दो माह पहले भी इसी तरह की हरकत की थी। पुलिस का कहना है कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

loksabha election banner

यह भी पढ़ें: योगी का नया एक्शन : प्रेजेंटेशन के बाद अब यूपी सभी विभागों के श्वेतपत्र

 हरदोई में दुष्कर्म पीड़िता ने दी जान

हरदोई के पाली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गुरुवार की सुबह फांसी पर लटका मिला। मृतका के पिता ने अपने सगे भांजे पर दुष्कर्म के बाद हत्या करने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। साथ ही स्लाइड भी बनाई गई है। पाली क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति  का सगा भांजा निवासी थाना अल्हागंज जनपद शाहजहांपुर बीते एक सप्ताह पूर्व अपना ट्रैक्टर थ्रेसर लेकर गांव आया था। वह अपने मामा के यहां रहकर गेहूं की गहाई कर रहा था। आरोप है कि बुधवार की रात वह अपने मामा के ही गेहूं की गहाई कर रहा था। परिवार के सभी सदस्य खेत पर थे। इसी बीच वह रात को घर आया और अपनी ममेरी बहन (16) के साथ दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें: त्तर प्रदेश में एसआइटी करेगी पेट्रोल पंपों पर घटतौली की जांच

गुरुवार की सुबह वापस घर आने पर किशोरी ने जब यह बात अपनी मां को बताई। इस पूरे मामले को मां ने वहीं पर दबा दिया। नौ बजे करीब जब किशोरी का शव घर में फांसी के फंदे पर झूलते मिला तो यह पूरा प्रकरण सामने आया। गुरुवार को दोनों पक्षों के बीच सुलह समझौते का दौर पूरे दिन चलता रहा और बात न बनने पर शुक्रवार की सुबह मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में किशोरी के साथ दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि हुई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष पाली ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। 

यह भी पढ़ें: योगी आदित्यनाथ ने भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर की जमकर तारीफ

सीतापुर में किशोरी से दुष्कर्म

सीतापुर के मिश्रिख कोतवाली इलाके की एक 16 वर्षीय किशोरी गुरुवार की सुबह गांव के बाहर शौच के लिए गई हुई थी। इसी दौरान गांव के ही अय्याज पुत्र भूरे ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ दुराचार किया। पीडि़ता की सूचना पर परिवार के लोगों ने कोतवाली पहुंचकर घटना से पुलिस को अवगत कराया। कोतवाल रघुवीर ङ्क्षसह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.