विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पीलीभीत में दो समुदाय में मारपीट, पथराव और तोड़फोड़

By Nawal MishraEdited By:
Published: Sun, 02 Jul 2017 07:59 PM (IST)Updated: Sun, 02 Jul 2017 09:39 PM (IST)

पीलीभीत के माधोटांडा क्षेत्र के कलीनगर में दो लोगों के बीच हुए मामूली विवाद ने दो समुदाय के बीच बवाल का रूप धारण कर लिया।

पीलीभीत में दो समुदाय में मारपीट, पथराव और तोड़फोड़
पीलीभीत में दो समुदाय में मारपीट, पथराव और तोड़फोड़

पीलीभीत (जेएनएन)। माधोटांडा थाना क्षेत्र के कलीनगर में दो लोगों के बीच हुए मामूली विवाद ने दो समुदाय के बीच बवाल का रूप धारण कर लिया। पुलिस और पीएसी ने मौके पर पहुंच हालात पर काबू किया। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से तहरीर लेकर क्रास एफआइआर दर्ज कर ली है। कलीनगर कस्बे में शनिवार रात वार्ड नंबर एक निवासी सुनील कुमार साथी नन्हेलाल निवासी सिरसा के साथ बाजार में गया था। वहां उसकी किसी बात को लेकर मुहल्ले के जीशान से कहासुनी हो गई।

यह भी पढ़ें: एसिड अटैकः उत्तर प्रदेश की राजधानी में बेखौफ रहते अपराधी

आरोप है कि जीशान, उसके दोस्त कामिल रजा एवं अन्य साथियों ने मिलकर सुनील को घेर लिया। जातिसूचक गालियां देते हुए जमकर पिटाई कर दी। किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर सुनील घर पहुंचा और घटना के बारे में जानकारी दी। इससे आक्रोश में आकर मुहल्ले में एक समुदाय के सैकड़ों लोगों ने दूसरे समुदाय के लोगों को दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के घरों पर पथराव शुरू हो गया। स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई।

यह भी पढ़ें: यूपी सरकार की नाकामी छिपाने को हमारा सिर चाहिए : आजम

मौके पर पहुंची पुलिस और पीएसी ने हालात पर काबू पाया। मामले में सुनील पक्ष की ओर से जीशान व 40 अज्ञात के खिलाफ मारपीट, जातिसूचक गालियां देने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जबकि कामिल की ओर से 70 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, तोडफ़ोड़ सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। सीओ अनुराग दर्शन ने बताया कि पुलिस ने दोनों समुदायों के लोगों से बात कर उन्हें शांत कराया। मामले में कुछ लोगों पर मुकदमा भी दर्ज किया गया है।