यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गायत्री प्रजापति के विदेश भागने की आशंका, लुक आउट नोटिस जारी
मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति समेत दुष्कर्म के आरोपियों की विदेश भागने की आशंका के मद्देनजर यूपी पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी कर दिया गया है।

लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति समेत दुष्कर्म के आरोपियों की विदेश भागने की आशंका है। इसके मद्देनजर यूपी पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है। पुलिस उनके पासपोर्ट निरस्त कराने की लिखापढ़ी कर चुकी है। बाहर जाने के सभी रास्तों और एयरपोर्ट के आसपास की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। राज्य से बाहर जाने के सभी मार्गों और टोल प्लाजा पर अतिरिक्त निगरानी बढ़ा दी गई है।
यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव: गायत्री को 11 मार्च के बाद पाताल लोक से भी खोज निकालेंगे
दरअसल, मुकदमा दर्ज करने के बावजूद आरोपी पुलिस को ढूंढ़े नहीं मिल रहे हैं। वह अपने सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर निकल गए हैं। एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मंत्री समेत सभी आरोपी फरार हैं। इसके लिए लुकआउट नोटिस जारी कर दिया गया है। बहुत जल्द उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। गिरफ्तारी की भनक लगने के बाद से गायत्री समेत सातों आरोपियों के विदेश भागने के फिराक में है। पुलिस सूत्रों का दावा है कि गायत्री प्रजापति बुधवार रात गुडग़ांव फ्लैट में लोकेशन रही। इसके बाद उनकी लोकेशन अमेठी पाई गई लेकिन वह वहां नहीं मिले। उनके ठिकाने बदलते रहने की आशंका है।
