यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
लखनऊ के लोहिया अस्पताल में कुत्तों ने नोच डाला महिला का शव
डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में डॉक्टर्स व कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां एक महिला के शव ...और पढ़ें

लखनऊ (जेएनएन)। डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में चिकित्सकों के साथ ही अस्पताल प्रबंधन की संवेदनहीनता के कारण यहां के माच्र्युरी में कुत्तों ने एक महिला के शव को नोच डाला। शव के चेहरे का एक हिस्सा भी कुत्ते खा गए, जिसके कारण उसकी आंखें भी गायब हो गई है। अब परिवार के लोग लापरवाही के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।
डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में डॉक्टर्स व कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां एक महिला के शव को कुत्ते नोच रहे थे, लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। तीमारदारों ने जब यह नजारा देखा तो उनके होश उड़ गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई की।

चिनहट थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर की रहने वाली पुष्पा तिवारी (40) नाम की महिला ने बीती रात घरेलू विवाद के कारण घर में कीटनाशक पी लिया था। इसके बाद उसे परिवार के लोगों ने डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई थी।
मौत के बाद महिला को पोस्टमाट्र्म हॉउस में रखवा दिया था। देर रात पोस्टमाट्र्म हॉउस का चैनल बंद कर दिया गया था। वहां पर लोहे के चैनल का कुछ हिस्सा खुला था, इसी के रास्ते से कुत्तों ने प्रवेश किया। कुत्तों ने मृत महिला के मुंह को नोच कर खा लिया। खून से लथपथ महिला के शव को कुत्तों ने खूब घसीटा।
यह भी पढ़ें:सीएम योगी का विवादित जमीनों की तीन माह में पैमाइश कराने का निर्देश
कुत्तों के खून से सने पैरों के निशान फर्श पर देख वहां परिवार के लोगों हैरत में पड़ गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
Services of Security Supervisor & Guard have been terminated with immediate effect.
— Government of UP (@UPGovt) August 27, 2017
लोहिया अस्पताल के निदेशक देवेंद्र नेगी ने बताया कि पुष्पा के रिश्तेदारों के साथ शाम 6 बजे उनकी बॉडी को मोर्चरी के फ्रीजर में रखा गया।
यह भी पढ़ें: भाजपा विधायक संगीत सोम पर पार्टी का विरोध करने का आरोप
सुबह सिक्योरिटी गार्ड के शिकायत के बाद पूरे मामले का संज्ञान लिया गया है। मामले में सिक्योरिटी सुपरवाइजर, सिक्योरिटी गार्ड और वार्ड ब्वाय पर कार्रवाई करते हुए उन्हें अस्पताल से निकला जा रहा है। देवेंद्र नेगी ने कहा कि पूरे मामले की वह खुद करेंगे।
