विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कानून व्यवस्था को लेकर सीएम योगी सख्त, अधिकारियों के कसे पेच

By Amal ChowdhuryEdited By:
Published: Mon, 16 Oct 2017 10:03 AM (IST)

मुख्यमंत्री योगी रविवार रात जिलों के अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर रहे थे, उनका मुख्य जोर कानून व्यवस्था और धान खरीद पर रहा।

कानून व्यवस्था को लेकर सीएम योगी सख्त, अधिकारियों के कसे पेच
कानून व्यवस्था को लेकर सीएम योगी सख्त, अधिकारियों के कसे पेच

लखनऊ (राज्य ब्यूरो)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार रात पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे दिवाली पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के पुख्ता इंतजाम करें। इसके साथ ही उन्होंने निकाय चुनाव के नजरिए से भी सभी एहतियाती कदम उठाने का निर्देश दिया है। उन्होंने चेताया कि इन मौकों पर कोई अप्रिय घटना होने पर संबधित पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने धान खरीद के लिए भी पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री योगी रविवार रात जिलों के अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर रहे थे। उनका मुख्य जोर कानून व्यवस्था और धान खरीद पर रहा। कहा कि दिवाली से लेकर छठ तक पूरी मुस्तैदी बरती जाए। कानून-व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए अपराधियों के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई की जाए। थानेवार संदिग्ध व्यक्तियों को सूचीबद्ध कर उनकी निगरानी की जाए।

मुख्यमंत्री ने बैठक में यातायात व्यवस्था को सुधारने के भी निर्देश दिए ताकि लोगों को जाम की समस्या से निजात दिलाई जा सके। साथ ही आकस्मिक घटनाओं को रोकने के लिए शहरों में खुले स्थान चिन्हित कर वहां पटाखों की बिक्री कराए जाने के निर्देश दिए। बस्तियों में पटाखों की दुकानों एवं गोदामों को कतई संचालित न होने दिया जाए। मुख्यमंत्री ने डायल 100 के वाहनों की निरंतर पेट्रोलिंग व पुलिस की पैदल गश्त कराए जाने का भी निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें: भाजपा के लिए उपचुनाव भी मिशन-2019 की कसौटी

मुख्यमंत्री ने धान खरीद केंद्रों पर सभी इंतजाम किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि अनियमितताओं पर कड़े कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने अब तक हुई खरीद के बारे में जानकारी भी ली। बैठक में प्रमुख रूप से मुख्य सचिव राजीव कुमार, प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार, एडीजी कानून-व्यवस्था आनंद कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: दीपावली पर गोरखपुर मंडल को सीएम योगी से मिलेगी अरबों की सौगात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।