विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सैकड़ों महिलाओं की कटी चोटी, पुरुषों के भी बाल कटने की घटनाएं

By Nawal MishraEdited By:
Published: Wed, 09 Aug 2017 09:30 PM (IST)Updated: Thu, 10 Aug 2017 08:50 AM (IST)

महिलाओं की चोटी कटने की घटनाओं के बीच अब पुरुषों के बाल भी कटने के मामले बढ़ रहे हैं। सैकड़ों महिलाओं की चोटी कटी।

सैकड़ों महिलाओं की कटी चोटी, पुरुषों के भी बाल कटने की घटनाएं
सैकड़ों महिलाओं की कटी चोटी, पुरुषों के भी बाल कटने की घटनाएं

लखनऊ (जेएनएन)। महिलाओं की चोटी कटने की घटनाओं के बीच अब पुरुषों के बाल भी कटने के मामले बढ़ रहे हैं। बुधवार को फिर सैकड़ों महिलाओं की चोटी कटी। वहीं कुछ लोग शरारत पर उतर आए हैं। जौनपुर में पुलिस जांच में आया है कि युवती की बहन ने ही चोटी काटी थी जबकि कहीं पर ऐसी घटनाओं के बहाने दुश्मनी भी निकाली जा रही है। जोन के एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चोटी कटवा के नाम पर कुछ लोग शरारत पर उतर आए हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चोटी कटने के चलते एक वृद्धा को मार डाला गया। कुछ लोग चोटी कांड के बहाने निजी दुश्मनी साधने की कोशिश कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: Resignation: सपा एमएलसी अम्बिका चौधरी और अशोक वाजपेई का इस्तीफा

पूर्वांचल के जौनपुर में रहस्यमय तरीके से महिलाओं की चोटी कटने की घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही है। अलग-अलग गांव में 10 महिलाओं के चोटी कटी। चंदौली के शहाबगंज में भूसीकृतपुरवां गांव में दो महिलाएं चोटी कटने के बाद से अस्पताल में भर्ती हैं। मीरजापुर में चार, भदोही के ऊंज क्षेत्र में एक  बालिका की चोटी कट गई। मेरठ और सहारनपुर मंडल में महिलाओं की चोटी कटने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। पिछले 24 घंटे में 44 महिलाओं की चोटी कट गई। दो पुरुषों के भी बाल काट दिए गए। बिजनौर में 13, मुजफ्फरनगर में 7, सहारनपुर में 8, शामली में 3, बुलंदशहर में 3, बागपत में 6, मेरठ में 4 महिलाओं की चोटी कटी। शामली में दो पुरुषों के बाल काटे। 

यह भी पढ़ें: मुलायम और शिवपाल के अपमान पर दिया इस्तीफाः अशोक वाजपेई