विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बसपा को भाजपा से तगड़ा झटका

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Fri, 24 Nov 2017 10:12 PM (IST)Updated: Fri, 24 Nov 2017 10:40 PM (IST)

लखनऊ में नगर निगम चुनाव में मतदान के दो दिन पहले बहुजन समाज पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। विधानसभा ...और पढ़ें

प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बसपा को भाजपा से तगड़ा झटका
प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बसपा को भाजपा से तगड़ा झटका

लखनऊ (जेएनएन)। शहर की सरकार चुनने को पहली बार पार्टी के चिन्ह के साथ मैदान में उतरी बहुजन समाज पार्टी को आज लखनऊ में काफी तगड़ा झटका लगा है। यहां बहुजन समाज पार्टी के विधानसभा प्रत्याशी रहे चार नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। इतना ही नहीं लखनऊ से कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी घोषित रिटायर्ड आइएएस अधिकारी कुसुम शर्मा भी केसरिया झंडे के तले आ गई हैं।

लखनऊ में नगर निगम चुनाव में मतदान के दो दिन पहले आज बहुजन समाज पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। विधानसभा चुनाव में लखनऊ में बसपा उम्मीदवार रहे चार नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इसके साथ ही एमलसी चुनाव की उम्मीदवार ज्योत्सना श्रीवास्तव भी बहुजन समाज पार्टी के भारतीय जनता पार्टी में आ गई हैं। कांग्रेस को भी एक तगड़ा झटका कुसुम शर्मा के भाजपा में जाने से लगा। 

आज पार्टी मुख्यालय में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडे ने इन सभी को सदस्यता ग्रहण कराई। गौरतलब है कि लखनऊ से सोशल वर्कर (बोर्ड वर्कर ऑफ रेवेन्यू जूडिशियल मेंबर महिला कल्याण निगम) कुसुम शर्मा को कांग्रेस ने इस बार अपना मेयर प्रत्याशी घोषित किया था लेकिन, नामांकन के लिए कागजात पूरे न होने की वजह से उनकी जगह प्रेमा अवस्थी को टिकट दिया गया। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय भी भाजपा में शामिल हुए। 

यह भी पढ़ें: व्यापारियों को शांति व सुविधा देने को प्रतिबद्ध है सरकार : योगी आदित्यनाथ

बसपा से भाजपा में जाने वालों में लखनऊ मध्य से पूर्व बसपा प्रत्याशी राजीव श्रीवास्तव, लखनऊ पूर्व विधानसभा से पूर्व बसपा प्रत्याशी सरोज कुमार शुक्ला, लखनऊ कैंट विधानसभा से पूर्व बसपा प्रत्याशी योगेश दीक्षित, लखनऊ उत्तर विधानसभा से पूर्व बसपा प्रत्याशी अजय श्रीवास्तव, पूर्व प्रत्याशी एमएलसी स्नातक खण्ड लखनऊ ज्योत्सना श्रीवास्तव और लखनऊ बसपा कोआर्डिनेटर मुन्ना सिंह धानुक हैं। उन्होंने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश सरकार के साथ अब कोरिया बदलेगा अयोध्या की तस्वीर

सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन, रीता बहुगुणा जोशी, प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: फर्रुखाबाद में बोले सीएम योगी, विकास का कोई विकल्प नहीं