Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    व्यापारियों को शांति व सुविधा देने को प्रतिबद्ध है सरकार : योगी आदित्यनाथ

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Fri, 24 Nov 2017 10:40 PM (IST)

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार कारोबार के लिए यहां व्यापारियों को शांतिपूर्ण माहौल और सुविधाएं देने को प्रतिबद्ध है। प्रदेश में कई जगह व्यापारी परिवारों को टिकट दिए गए हैैं।

    व्यापारियों को शांति व सुविधा देने को प्रतिबद्ध है सरकार : योगी आदित्यनाथ

    लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बड़ी सफलता दिलाने की खातिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मोर्चा संभाल लिया है। आज दिन में चार जिलों में उन्होंने जनसभा की। इसके बाद देर शाम लखनऊ में व्यापारियों को संबोधित किया। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार कारोबार के लिए यहां व्यापारियों को शांतिपूर्ण माहौल और सुविधाएं देने को प्रतिबद्ध है। लखनऊ में व्यापारियों के बीच मुख्यमंत्री ने कहा कि आठ महीने में सरकार के लिए यह चुनौती थी कि व्यापारी हितों के संरक्षण का माहौल कैसे बनाया जाए, लेकिन सरकार ने अपराधियों को चिह्नित कर अभियान चलाया। नतीजा सामने है कि कैराना और कांधला जैसी जगहों पर 90 फीसद व्यापारी लौट आए, जबकि अपराधियों को भागना पड़ा है।

    लखनऊ से भाजपा की महापौर प्रत्याशी संयुक्ता भाटिया व पार्टी के पार्षद प्रत्याशियों को वोट देने की अपील लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक व आशुतोष टंडन के साथ व्यापारियों के बीच मौजूद थे। 

    लखनऊ व्यापार मंडल की ओर से चिकित्सा विश्वविद्यालय के कन्वेंशन सेंटर में योगी ने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में नगर निगमों का बेहतर बोर्ड गठित होगा तो व्यापार में भी मदद मिलेगी। सरकार ने आठ महीने में व्यापारिक हितों के संरक्षण के साथ शांति व सद्भाव की मिसाल पेश की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा संवेदनशील व प्रतिबद्ध पार्टी है, जो जाति व संप्रदाय में लोगों के बांटने की बजाए सबके विकास में विश्वास करती है। 

    यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश सरकार के साथ अब कोरिया बदलेगा अयोध्या की तस्वीर

    उन्होंने कहा कि नई औद्योगिक नीति, वस्त्र उद्योग नीति, आइटी पॉलिसी व पर्यटन नीति लाकर प्रदेश में माहौल बदलने के प्रयास शुरू हो गए हैैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने कैबिनेट मंत्री दिनेश शर्मा, आशुतोष टंडन व बृजेश पाठक को व्यापारियों से निरंतर संवाद कर समस्याओं का समाधान करने को कहा है।

    यह भी पढ़ें: फर्रुखाबाद में बोले सीएम योगी, विकास का कोई विकल्प नहीं

    इस मौके पर आशुतोष टंडन ने कहा कि केंद्र व राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद निकायों में भी भाजपा का बहुमत होने से विकास कार्यों में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि पहले जब लखनऊ में भाजपा के मेयर थे, तब प्रदेश और केंद्र में दूसरे दलों की सरकारें थीं। पार्टी से व्यापारियों के जुड़ाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में कई जगह व्यापारी परिवारों को टिकट दिए गए हैैं।

    यह भी पढ़ें: रामगोपाल यादव ने मुख्यमंत्री योगी अादित्यनाथ को बताया सड़क छाप गुंडा

    कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक ने सपा को गुंडाराज, कांग्रेस को भ्रष्टाचार, बसपा को पैसे के लेनदेन और आप को धोखे से जीतने वाली पार्टी बताया। चुनाव आयोग ने गुजरात चुनाव में पप्पू शब्द पर रोक लगाई है, लेकिन बृजेश पाठक ने मंच से कहा कि पप्पू की उम्र तो बढ़ी पर मस्तिष्क का तालमेल नहीं हो पाया। व्यापारियों ने मुख्यमंत्री को फरसा और तीर-कमान के साथ देव प्रतिमाएं सहित कई स्मृति चिन्ह भेंट किए। मुख्यमंत्री ने भी चुनाव के बाद व्यापारियों के साथ पंचायत के लिए कैबिनेट मंत्रियों को नामित करने का आश्वासन दिया।