यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सपा में कलह चरम पर-मंथन बैठक में नहीं पहुंचे अखिलेश
आज जिस तरह से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश के जिलाध्यक्षों की बैठक से किनारा किया, वह खुली बगावत के ...और पढ़ें

लखनऊ (वेब डेस्क)। देश के सबसे बड़े राजनैतिक परिवार में कलह चरम पर है। समाजवादी पार्टी की आज लखनऊ में जिलाध्यक्षों की बैठक से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किनारा कर लिया । कल शिवपाल सिंह यादव ने उनको बैठक में शामिल होने के लिए निमंत्रण भी दिया था, इसके बाद भी अखिलेश बैठक में नहीं पहुंचे हैं।
उत्तर प्रदेश में सत्ता पर काबिज रहने का दावा कर रही समाजवादी पार्टी में कलह अब चरम पर है। समाजवादी पार्टी में मचा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है।
यह भी पढ़ें- सपा जिलाध्यक्षों की मीटिंग आज, शिवपाल ने अखिलेश को भी दिया न्योता
आज जिस तरह से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश के जिलाध्यक्षों की बैठक से किनारा किया है, वह तो खुली बगावत के संकेत हैं। अखिलेश यादव के आज की बैठक में शामिल न होने से साफ हो गया है कि वह अभी भी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के पक्ष में नहीं हैं।
समाजवादी पार्टी की दो दिनी बैठक आज से ही लखनऊ में पार्टी के मुख्यालय पर हो रही है। इस बैठक में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भी शामिल होना था, लेकिन वह इस बैठक से आज पहले ही दिन गायब हो गए। वह पार्टी के कार्यालय नहीं पहुंचे हैं। बैठक की अध्यक्षता शिवपाल सिंह यादव कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- अखिलेश के प्रति लोगों में विश्वास बढ़ा, अगली सपा सरकार में मुख्यमंत्री
शिवपाल सिंह यादव इस बैठक के लिए कल शाम को अखिलेश यादव को बुलाने भी पहुंचे थे। इस बैठक को लेकर कल दोनों के बीच करीब दो घंटे तक बातचीत भी हुई थी।
समाजवादी पार्टी मुख्यालय पर जिला अध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों की मंथन बैठक जारी है। इस बैठक में शिवपाल यादव, अशोक वाजपेयी समेत अन्य नेता भी शिरकत कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- समाजवादी संग्राम- रजत जयंती समारोह का बहिष्कार करेगी सपा की युवा ब्रिगेड
आज जिलाध्यक्षों की बैठक में तो अखिलेश यादव नहीं पहुंचे हैं लेकिन कल राज्य कार्यकारिणी और पार्टी के विधान परिषद सदस्यों की बैठक होनी है। माना जा रहा है कि कल अखिलेश यादव बैठक में शामिल होंगे। वैसे भी अखिलेश यादव प्रदेश पार्टी संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष के साथ ही एमएलसी भी हैं।
यह भी पढ़ें- अखिलेश को उनका हक दें मुलायम: उदयवीर सिंह
समाजवादी पार्टी में इन दिनों बैठक का जोर है। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव 24 अक्टूबर को पार्टी संसदीय बोर्ड की बैठक लेंगे। जिसमें मौजूदा विधायक, सांसद और पूर्व सांसद शिरकत करेंगे। इस मीटिंग में भी अखिलेश यादव के शामिल रहने की उम्मीद है।
सपा के भीतर सब कुछ ठीक नहीं
पिछले कुछ दिनों से समाजवादी पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। कुनबे में कलह को सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह ने दबा दिया था, लेकिन सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव की ओर से 21 प्रत्याशियों को टिकट देने घोषणा के बाद से ही यह फिर खुलकर सामने आ गई।
यह भी पढ़ें- अब नहीं बचने वाला मुलायम का कुनबा: अजित सिंह
गायत्री प्रजापति को इससे पहले अखिलेश यादव ने अवैध खनन के आरोपों पर बर्खास्त कर दिया था। अखिलेश ने चाचा शिवपाल यादव से भी अहम मंत्रालय वापस लिए थे। शिवपाल के बगावती तेवर और सपा अध्यक्ष मुलायम के हस्तक्षेप के बाद अखिलेश यादव को अपने फैसले वापस लेने पड़े। इसके बाद गायत्री प्रजापति को वापस कैबिनेट में शामिल करना पड़ा।
