विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रेहाना का रो-रोकर बुरा हाल, बोलीं, अब सब मुझे आतंकी की मां कहेंगे

By Ashish MishraEdited By:
Published: Fri, 10 Mar 2017 11:43 AM (IST)Updated: Fri, 10 Mar 2017 12:25 PM (IST)

अातंक के आरोपी अातिफ की गिरफ्तारी के बाद उसकी रोती मां यही बोली कि बेटे के गुनाहों ने परिवार को ...और पढ़ें

रेहाना का रो-रोकर बुरा हाल, बोलीं, अब सब मुझे आतंकी की मां कहेंगे
रेहाना का रो-रोकर बुरा हाल, बोलीं, अब सब मुझे आतंकी की मां कहेंगे

कानपुर (जेएनएन)। चार साल पहले पिता की मौत के बाद आए आर्थिक संकट से उबरने के लिए आतिफ आतंक के दलदल में कूद पड़ा। अलीगढ़ से लेदर डिजाइनिंग का कोर्स बीच में छोड़कर वह लौट आया था। इसके बाद नौकरी का बहाना करके दिल्ली और फिर मुंबई गया। लौटा तो आतंकी बनकर। गिरफ्तारी के बाद उसकी रोती मां यही बोली कि बेटे के गुनाहों ने परिवार को तबाह कर दिया। अब सब मुझे आतंकी की मां कहा करेंगे।

आतिफ के पिता एमएच नदवी ने कई साल पहले जाजमऊ में ही टेनरी खोली थी। कारोबार अच्छा चल रहा था। रेहाना ने बताया कि चार साल पहले पति की मौत के बाद परिवार पर आर्थिक संकट आ पड़ा। उसी समय आतिफ लेदर फुटवियर डिजाइनिंग का कोर्स करने अलीगढ़ गया था। दो साल तक उसकी पढ़ाई ठीक चली, लेकिन पैसों की कमी के चलते पढ़ाई छूट गई। ढाई महीने पहले अलीगढ़ के कुछ दोस्तों से संपर्क करके वह दिल्ली चला गया था।

यह भी पढ़ें- आतंकी सैफुल्लाह के पिता बोले, नई पीढ़ी को भटकने से बचाएं माता-पिता

फोन करके उसने बताया कि नौकरी नहीं मिली और वह मुंबई जा रहा है। दस दिन बाद वाट्सएप पर मैसेज आया कि नौकरी मिल गई है। वह दो महीने बाद आएगा। इसके बाद कोई बात नहीं हुई। अब मीडिया से पता लगा कि बेटा मध्य प्रदेश में हुए ट्रेन धमाके के आरोप में पकड़ा गया है। सुनकर पैरों तले जमीन खिसक गई। रेहाना ने बताया कि परिवार में छोटा बेटा अरशद और दो बेटियां हैं। अब इस परिवार का क्या होगा?

बेटे के साथ साजिश हुई, सही तरीके से हो जांच
रेहाना ने बताया कि आतिफ पढ़ाई में काफी होशियार था। वह काफी पहले से वाट्सएप वाला फोन और लैपटॉप का इस्तेमाल करता था। पुलिस ने जो लैपटॉप कब्जे में लिया है, वह उसे पढ़ाई के दौरान दिलाया था। उनके बेटे के साथ साजिश हुई है। सही तरीके से जांच कर ली जाए।

यह भी पढ़ें- रेहाना का रो-रोकर बुरा हाल, बोलीं, अब सब मुझे आतंकी की मां कहेंगे

यह भी पढ़ें- आतंकी सैफुल्लाह के पिता बोले, नई पीढ़ी को भटकने से बचाएं माता-पिता

यह भी पढ़ें- खुरासान ग्रुप से पूछताछ कर कड़ी से कड़ी जोडऩे में जुटी एनआइए

यह भी पढ़ें- UP एटीएस के हत्थे चढ़ा आइएस के खुरसान मॉड्यूल का सरगना गौस मोहम्मद

यह भी पढ़ें- Terrorist Encounter : कानपुर से रची जा रही थी देश को दहलाने की साजिश

यह भी पढ़ें- परिवार वालों का शव लेने से इन्कार, सैफुल्लाह को ऐशबाग में दफनाया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।