विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कानपुर में माहौल बिगाडऩे का प्रयास, पथराव के बाद लाठीचार्ज

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Sun, 01 Oct 2017 01:44 PM (IST)Updated: Sun, 01 Oct 2017 03:46 PM (IST)

कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रावतपुर में रामलला के पास मोहर्रम का जुलूस निकालने के रास्ते पर कुछ विवाद के बाद पथराव होने लगा।

कानपुर में माहौल बिगाडऩे का प्रयास, पथराव के बाद लाठीचार्ज
कानपुर में माहौल बिगाडऩे का प्रयास, पथराव के बाद लाठीचार्ज

कानपुर (जेएनएन)। प्रदेश की विख्यात औद्योगिक नगरी कानपुर में आज मोहर्रम पर कुछ लोगों ने माहौल को बिगाडऩे का प्रयास किया। इन सभी पर नियंत्रण करने को पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। 

कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रावतपुर में रामलला के पास मोहर्रम का जुलूस निकालने के रास्ते पर कुछ विवाद के बाद पथराव होने लगा। इसके बाद यहां पर माहौल बिगाडऩे की इस कोशिश के बीच पुलिस ने लाठियां चटका कर स्थिति नियंत्रित करने का प्रयास किया। डीएम सुरेंद्र सिंह और डीआइजी सोनिया सिंह समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर जमे हैं। यहां पर पथराव में शाहिद और मुन्ना घायल हैं।

मोहर्रम के जुलूस के दौरान यहां पर धार्मिक होर्डिंग फाडऩे के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने हो गए। इनके बीच विवाद के बाद पथराव होने लगा। इसके बाद मौके पर आक्रोशित लोगों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

यह भी पढ़ें: कौशांबी में प्रतिमा विसर्जन के दौरान हंगामा, ताजिया जुलूस को लेकर विवाद

पुलिस के सख्ती दिखाने के बाद लोगों ने पथराव भी किया। इसके बाद पुलिस ने मौके से कई लोगों को हिरासत में लिया।

यह भी पढ़ें: डीजीपी के लिए चुनौती भरे होंगे सेवा विस्तार के तीन माह

फिलहाल डीएम के साथ ही डीआइजी मौके पर जमे हैं। यहां पुलिस ने किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए रावतपुर बाजार को बंद करा दिया है।