विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कौशांबी में प्रतिमा विसर्जन के दौरान हंगामा, ताजिया जुलूस को लेकर विवाद

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Sun, 01 Oct 2017 12:45 PM (IST)Updated: Sun, 01 Oct 2017 01:54 PM (IST)

कौशांबी के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के चख खोदाएगंज गांव में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर दो वर्गों के बीच विवाद ...और पढ़ें

कौशांबी में प्रतिमा विसर्जन के दौरान हंगामा, ताजिया जुलूस को लेकर विवाद
कौशांबी में प्रतिमा विसर्जन के दौरान हंगामा, ताजिया जुलूस को लेकर विवाद

कौशांबी (जेएनएन)। दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन के साथ ही ताजिया का जुलूस जिला प्रशासन के लिए एक चुनौती बन गया। यहां पर दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन के दौरान दो वर्ग में काफी विवाद हो गया। ताजिया के साथ चल रहे लोगों ने एक घर में घुसकर लड़की व लड़के पर चाकुओं से हमला कर दिया। इसके बाद माहौल काफी तनावपूर्ण बना है।

कौशांबी के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के चख खोदाएगंज गांव में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर दो वर्गों के  बीच विवाद हो गया। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारियों ने मामले को शांत कराया। 

इसके साथ ही भड़ेसर गांव ग्राम में कुछ लोगों ने एक दलित की पिटाई कर दी। कौशांबी के सरायअकिल थाना क्षेत्र के छेकवा गांव में आज तड़के करीब चार ताजिया घुमाने के लिए मुस्लिम समुदाय के लोग जा रहे थे।

यह भी पढ़ें: बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप उर्फ राजा भैया के पिता कुंडा में नजरबंद

इसी दौरान छेकवा के सूरज सिंह ताजिया को निकालने के लिए अपने घर के पास लगे तार को ऊपर कर रहा था।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से चार दिन के बाद आज लखनऊ आएंगे

तभी जुलूस में शामिल चार लोगों ने सूरज के घर में घुसकर उसकी बहन राधा व भाई गुड्डू को धारदार हथियार से वार कर घायल कर दिया। पुलिस ने इन सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।