यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बारिश के चलते लखनऊ-कानपुर हाईवे पर लगा 10 किलोमीटर लंबा जाम
हाईवे पर वाहनो की लंबी कतारें लगना शुरू हो गईं, देखते ही देखते यहां करीब 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

कानपुर (जेएनएन)। लखनऊ और आसपास के इलाकों में मंगलवार देर रात से हो रही बारिश की वजह से जगह-जगह जलभराव हो गया। इसका असर बुधवार को ट्रैफिक व्यवस्था पर भी देखने को मिला। सुबह से ही लखनऊ-कानपुर हाईवे पर जाम लगना शुरू हो गया।
हाईवे पर वाहनो की लंबी कतारें लगना शुरू हो गईं। देखते ही देखते यहां करीब 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। घंटों से हाईवे पर सैकड़ों वाहन फंसे हुए है। सूत्रों का कहना है कि जाजमऊ गंगा पुल में खराबी के चलते ट्रैफिक रोका गया है।
यह भी पढ़ें: पीलीभीत में किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश, जिंदा जलाया
लगातार हो रही बारिश के चलते पुल में गड़बड़ी आई है। लेकिन इतना लंबा जाम लगने के बाद भी यहां ट्रैफिक पुलिस का कोई सिपाही नहीं पहुंचा है। हाईवे पर गाड़ियां रेंग रही हैं। लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
