विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फेसबुक पर किया प्यार का इकरार, शादी के लिए हुई घर से फरार

By amal chowdhuryEdited By:
Published: Wed, 05 Jul 2017 12:51 PM (IST)

छात्रा पहले तो परिजनों के साथ जाने को तैयार नहीं हुई, परिजनों ने उसे प्रेमी की असलियत बता किसी तरह समझाया।

फेसबुक पर किया प्यार का इकरार, शादी के लिए हुई घर से फरार
फेसबुक पर किया प्यार का इकरार, शादी के लिए हुई घर से फरार

आगरा (जागरण संवाददाता)। आगरा में बीएससी की छात्रा ने प्रेमी से फेसबुक पर प्यार का इकरार किया। उसके साथ शादी करने के लिए परिवार से बगावत की और घर से फरार हो गई। महिला थाने पहुंच पुलिस से प्रेमी संग शादी कराने की जिद पर अड़ गई। खुद को मुंबई में कारोबारी बताने वाला प्रेमी पान-गुटखा का खोखा चलाने वाला निकला। छात्रा को खोजते थाने पहुंचे परिजनों को प्रेमी की असलियत जान पैरों तले जमीन खिसक गई।

एटा के कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी 20 वर्षीय युवती बीएससी की छात्रा है। एक साल पहले उसकी दोस्ती फेसबुक पर डौकी निवासी एक युवक से हुई। युवक ने छात्रा को खुद को कारोबारी बताया। कारोबार मुंबई तक फैला बताते हुए उसे मां-बाप द्वारा संभालने की कहा।

इसके बाद दोनों एक दूसरे का मोबाइल नंबर लेकर बातचीत करने लगे। तीन महीने पहले छात्रा ने फेसबुक पर प्यार का इकरार करते हुए प्रेमी से शादी का प्रस्ताव दिया। वह तैयार हो गया, उन्होंने मुंबई में बसने की योजना बना ली। इस बीच दोनों के संबंधों की जानकारी छात्रा के परिजनों को होने पर उन्होंने पाबंदी लगा दी।

छात्रा का मोबाइल छीन लिया। इससे वह बगावत पर उतर आई। मंगलवार सुबह मौका मिलने पर घर से भागकर आगरा आ गई। महिला थाने पहुंचकर पुलिस को अपने प्रेम संबंधों के बारे में बताया। प्रेमी संग शादी कराने की जिद करने लगी। पुलिस को प्रेमी का मोबाइल नंबर देकर उसे थाने बुलाने को कहा।

इधर, छात्रा को गायब देख परिजनों ने ताजगंज क्षेत्र में रहने वाले उसके मामा से संपर्क किया। वह छात्रा को खोजते हुए डौकी उसके प्रेमी के यहां पहुंच गए। यहां पता चला कि प्रेमी का कोई कारोबार नहीं बल्कि पान-गुटखा का खोखा है।

यह भी पढ़ें: मुलायम के घर नोटिस लेकर गए सिपाही को सुरक्षाकर्मियों ने वापस भेजा

प्रेमी ने छात्रा के बारे में अनभिज्ञता जताई। इस बीच महिला थाने से फोन पहुंचने पर प्रेमी और छात्रा के परिजन पहुंच गए। छात्रा पहले तो परिजनों के साथ जाने को तैयार नहीं हुई। परिजनों ने उसे प्रेमी की असलियत बता किसी तरह समझाया। इसके बाद छात्रा परिजनों के साथ जाने को तैयार हुई।

यह भी पढ़ें: आगरा के स्कूल से आधा दर्जन गरीब छात्रों को निकाला गया