विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जौनपुर के स्वास्थ्य केंद्र में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

By amal chowdhuryEdited By:
Published: Fri, 15 Sep 2017 08:35 AM (IST)

तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं

जौनपुर के स्वास्थ्य केंद्र में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म
जौनपुर के स्वास्थ्य केंद्र में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

जौनपुर (जेएनएन)। क्षेत्र के एक उप स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार की रात छह युवकों ने गांव की एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। मुंह काला करने के बाद आरोपी उसे वहीं बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। किशोरी की तलाश में निकले परिजनों ने उसे देखा तो जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं। बुधवार रात किशोरी को एक युवक ने दूसरे बहाने से बहकाकर गांव में ही स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र पर बुलाया। किशोरी के पहुंचने पर वहां पहले से ही युवक के पांच और दोस्त मौजूद थे। उसके पहुंचते ही सभी ने उसे दबोच लिया। उसे डराकर आरोपियों ने उसके साथ मुंह काला किया।

उसकी हालत बिगड़ी तो उसे वहीं छोड़ सभी फरार हो गए। खून से सराबोर किशोरी वहीं बेहोश पड़ी रही। सुबह परिजन उसे घर में न पाकर परेशान हो गए। आसपास तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। तलाश करते हुए उपस्वास्थ्य केंद्र पर गए तो वहां उसे गंभीर हालत में पाया। आनन-फानन उसका प्राथमिक उपचार कराया। सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल लेकर भागे। यहां उसका उपचार कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति के भोज में बिना लहसुन व प्याज पनीर क्रंची और रबड़ी अंगूरी

परिजनों ने पुलिस को सूचना दी तो जांच शुरू हुई। पीड़िता की तहरीर पर गांव के ही छह युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके बाद वहां दो पक्षों में तनाव भी व्याप्त हो गया। कोतवाल नरेंद्र प्रसाद ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू हो गई है। आरोपी फरार हैं, उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: वाराणसी से दिल्ली के बीच भी चलेगी बुलेट ट्रेन, अध्ययन शुरू