यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गुंडे-माफिया जाएंगे यमराज के घर: योगी आदित्यनाथ
विधानसभा चुनाव के बाद निकाय चुनाव की धमक के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार एक के बाद एक तूफानी दौरे ...और पढ़ें

मऊ (जेएनएन)। सीएम योगी आदित्यनाथ अब मऊ पहुंच चुके हैं। यहां उन्होंने कहा कि मऊ में अभी तक जंगल राज था। इस वजह से यहां के उद्योग-धंधे और चीनी मिल बंद हो गई। अब भाजपा की सरकार चीजों को पटरी पर लाने में लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुंडे-माफियाओं को एक बार फिर बड़ी चेतावनी दी है। सीएम ने मंच से कहा कि गुंडे और माफिया जेल जाएं या सूबा छोड़ दें। अन्यथा उन्हें तीसरे विकल्प मतलब यमराज के घर जाने के लिए तैयार रहें।
उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने निकायों के विकास के लिए बड़ी योजना बनाई है। इस चुनाव में निकायों में भाजपा अपना प्रभुत्व बढ़ाएगी। सूबे में हमारी सरकार है इसलिए अब निकायों का बेहतर विकास किया जाएगा।
इससे पहले वो बलिया और जौनपुर में थे। बलिया में सीएम योगी ने विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा ने निगर निकाय को भ्रष्टाचार का अड्डा बना रखा है। उन्होंने कहा, 'भाजपा नगर निकायों को आजादी देगी। अपराधियों की जगह जेल में है। उनसे साठ गांठ करने वालों की खैर नहीं।'
इससे पहले वो हेलीकॉप्टर से जौनपुर के टीडी कालेज मैदान पहुंचे थे। यहां जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि निकाय चुनाव का सरकार बनाने बिगाड़ने में कोई लाभ नहीं, लेकिन शासन की सुचिता को बनाये रखने के लिए यह चुनाव जरूरी।
जिन समस्याओं से हमें रोज जूझना पड़ता है, उनमें कमी कैसे आए यही हमारा प्रयास है। उन्होंने कहा कि कानून पर विश्वास करने वाले ही रह पाएंगे, कोई गड़बड़ी किया तो बख्शा नहीं। उसकी सम्पत्ति तक को बख्शा नहीं जाएगा। कोई पुलिस वाला भी नरमी बरतेगा तो कार्रवाई का भागीदार होगा।
योगी ने कहा, 15 वर्षों में सपा और बसपा ने सत्ता का केंद्रीकरण कर दिया। हमारी सरकार ने पारदर्शी बनाने और इन इकाईयों को जवाबदेह बनाने का संकल्प लिया। हमारी 8 माह की सरकार में सुधार हुआ है। कानून व्यवस्था और बिजली में सुधार। बिना भेदभाव के हर जिले में बिजली, पहले गिने चुने जिले में बिजली मिलती थी।
आने वाले समय मे व्यवस्था ऐसी कि 653 निकाय अयोध्या जैसे जगमगाएं। एलईडी की व्यवस्था पर बेहतर काम हो रहा है। हमारे नौजवान बाहर मिलते हैं तो बताते हैं कि पूर्वी ऊत्तर प्रदेश से हैं। आखिर यहां रोजगार क्यो नहीं। यहां के इत्र और इमरती को जगह क्यों नहीं। हम एक मंच तैयार कर रहे हैं, जहां इन्हें मौका दिया जाएगा। इनकी पहचान को दुनिया मे ले जाया जाएगा।
उन्होंने कहा, '8 माह में 11 लाख गरीबों को आवास हमने दिया। शहरी इलाके में एक लाख आवास दिया।' योगी ने कहा कि आने वाले समय मे 5 लाख शहरी आवास दिए जाएंगे। मुफ्त में बिजली कनेक्शन गरीबो को दिया जाएगा। 33 लाख पात्रों को राशनकार्ड दिया। सपा के लोगों ने गुंडाराज चलाया। शाहगंज की चीनी मिल को बेचा। हम इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट जायेंगे, मिल चलाएंगे। फुटपाथ व्यवसाइयों के लिए फेरी नीति, अतिक्रमण से मुक्ति और व्यवसाइयों को पुनर्स्थापित करने का अवसर मिलेगा और शहर की सड़कें भी चौड़ी होंगी।
उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद गंभीर है। इसको बड़ी चुनौती मान वह एक दिन में कई जनसभा कर रहे हैं। पहले चरण के मतदान के लिए प्रचार समाप्त होने के बाद अब वह 26 नवंबर को होने वाले दूसरे चरण के मतदान वाले जिलों में चुनावी सभा कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज तीन जिलों में निकाय चुनाव के प्रचार के माहौल को गरमी देंगे। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के बाद निकाय चुनाव की धमक के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार एक के बाद एक तूफानी दौरे करते हुए भाजपा के पार्षद और मेयर प्रत्याशियों के लिए वोट मांग रहे हैं। कल उन्होंने चार जिलों में सभा की थी।
यह भी पढ़ें: गाजीपुर में संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस के गुजरते ही चटक गई पटरी
आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन जिलों में सभा करेंगे। आज उनकी पहली सभा जौनपुर में होगी। इसके बाद वह बलिया जाएंगे। उनकी आज की तीसरी चुनावी सभा मऊ में होगी। जौनपुर में उनकी सभा तिलकधारी डिग्री कालेज में होगी। वह 11:30 बजे से जनसभा को संबोधित करेंगे।
यह भी पढ़ें: अजय देवगन के दीवानों के कारण लखनऊ में लगा ट्रैफिक लंबा जाम
बलिया में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूसरी जनसभा होगी। बलिया में वह दिन में करीब 1:30 बजे बलिया पुलिस लाइन में करेंगे। मऊ में आज उनकी तीसरी चुनावी सभा होगी। वह करीब 2.30 बजे मऊ में अपनी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। मऊ के बाद मुख्यमंत्री गोरखपुर चले जाएंगे।
यह भी पढ़ें: बस्ती के तीन घरों में बदमाशों का हमला, तीन लोग घायल
उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के मतदान का पहला 22 नवम्बर को आयोजित किया गया है। जिसके तहत 24 जिलों में मतदान किया जायेगा। इसके बाद 26 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा।
