यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गाजीपुर में संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस के गुजरते ही चटक गई पटरी
गाजीपुर में जमानियां रेलवे स्टेशन के समीप डाउन मेन लाइन में संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन गुजरनें के बाद पटरी चटक ...और पढ़ें

गाजीपुर (जेएनएन)। रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा के जिले तथा संसदीय क्षेत्र गाजीपुर में आज संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस दुर्घटना से बच गई। ट्रेन के गुजरते ही गाजीपुर में ट्रेन की पटरी चटक गई।
गाजीपुर में जमानियां रेलवे स्टेशन के समीप आज सुबह डाउन मेन लाइन में संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन गुजरनें के बाद पटरी चटक गई। ट्रेन पटरी चटकने की जानकारी होते ही रेल कर्मियों में खलबली मच गई।
यह भी पढ़ें: बलिया में बोगियों को छोड़ आगे बढ़ गया भृगु एक्सप्रेस का इंजन
पटरी चटखने की सूचना के कुछ बाद ही कर्मियों ने रेल पटरी को दुरुस्त किया। परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ा है।
