विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बलिया में बोगियों को छोड़ आगे बढ़ गया भृगु एक्सप्रेस का इंजन

By Ashish MishraEdited By:
Published: Mon, 20 Nov 2017 09:25 PM (IST)Updated: Mon, 20 Nov 2017 09:26 PM (IST)

स्टेशन से हरी झंडी मिली तो कपलिंग में गड़बड़ी के कारण ट्रेन का इंजन बोगियों को प्लेटफार्म पर छोड़कर ही आगे रवाना हो गया। यह देख यात्री हो-हल्ला मचाने लगे।

बलिया में बोगियों को छोड़ आगे बढ़ गया भृगु एक्सप्रेस का इंजन
बलिया में बोगियों को छोड़ आगे बढ़ गया भृगु एक्सप्रेस का इंजन

बलिया (जेएनएन)। मॉडल रेलवे स्टेशन पर रविवार की देर रात बोगियों को छोड़कर भृगु एक्सप्रेस का इंजन आगे निकल जाने से अफरा-तफरी मच गई। शोरगुल सुनकर ड्राइवर ने इंजन को रोका और फिर से जोड़कर ट्रेन रवाना की गई।
स्टेशन पर दिल्ली जाने के लिए ट्रेन पूरी तरह तैयार थी। स्टेशन से हरी झंडी मिली तो कपलिंग में गड़बड़ी के कारण ट्रेन का इंजन बोगियों को प्लेटफार्म पर छोड़कर ही आगे रवाना हो गया। यह देख यात्री हो-हल्ला मचाने लगे। देखते ही देखते इंजन 20 मीटर तक आगे बढ़ गया। इस दौरान प्लेटफार्म पर लोगों ने शोर-शराबा मचाया तो ट्रेन के चालक ने तुरंत ब्रेक लगाकर इंजन को रोक लिया। फिर दोबारा इंजन को वापस लाया गया और बागियों से जोड़ा गया। स्टेशन अधीक्षक संजय सिंह ने ऐसी घटना से साफ इन्कार करते हुए कहा कि ट्रेन का इंजन जिस समय आगे बढ़ा उस समय ट्रेन रवाना नहीं हुई थी, बल्कि उसे शंटिंग कराई जा रही थी।

सवारी गाड़ी का इंजन फेल, एक घंटा खड़ी रही
वाराणसी-छपरा रेलखंड पर ही सोमवार को 55014 वाराणसी-छपरा पैसेंजर ट्रेन का इंजन शहबाजकुली स्टेशन पर फेल हो गया। इससे ट्रेन करीब एक घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रही। इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारी काफी मशक्कत के बाद भी इंजन को दुरुस्त नहीं कर पाए तो दूसरा इंजन मंगा कर सवारी गाड़ी को करीब एक घंटा बाद रवाना किया गया।