यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बस्ती के तीन घरों में बदमाशों का हमला, तीन लोग घायल
लोगों को पता ही नहीं चला, सुबह जब लोग खेतों की तरफ गए तो एक खेत में सामान पड़ा मिला।

बस्ती (जेएनएन)। बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र के तीन गांवों के तीन घरों में सोमवार की रात बदमाशों ने पीटकर तीन लोगों को घायल कर दिया और सामान लेकर फरार हो गए। ढेलगढ़वा गांव में पहुंचे बदमाशों ने परबदीन के घर पर धावा बोला। आधा दर्जन की संख्या में बदमाश टिन शेड पर चढ़ कर छत के रास्ते घर में घुस गए। उसके बाद सामान निकालने लगे।
खटपट की आवाज सुनकर बरामदे में सो रहे परबदीन की नींद खुल गई। उसने एक बदमाश को सामान सहित पकड़ लिया तथा शोर मचाने लगा। इस बीच उसकी पत्नी लीला भी आ गई। तब तक मदमाशों ने परबदीन पर चाकू से हमला कर दिया। बीच बचाव में उसकी पत्नी, भाई की पत्नी रामा तथा लड़की रीता को भी घायल कर दिया। बदमाश मारपीट कर सामान लेकर निकल गए।
उसके बाद खतमसराय गांव में ब्रह्मादीन मौर्य के घर में बदमाश पड़ोसी के घर की सीढ़ी के रास्ते घर में घुसे तथा चार बक्सा उठा ले गए। उसमें कीमती सामान थे। यहां भी लोग जाग गए तथा बदमाशों का पीछा किया लेकिन तब तक वह भाग चुके थे। टिकरिया गांव में प्रेम नरायन सिंह के घर में घुसे बदमाश आराम से सारे कीमती सामान पर हाथ साफ कर निकल गए।
यह भी पढ़ें: गाजीपुर में संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस के गुजरते ही चटक गई पटरी
लोगों को पता ही नहीं चला। सुबह जब लोग खेतों की तरफ गए तो एक खेत में सामान पड़ा मिला। बिखरे सामान में से आधार कार्ड देख कर लोगों ने प्रेम नरायन सिंह को सूचना दी। तब पता लगा कि घर में चोरी हुई है।
