विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

योगी आदित्यनाथ ने उड़ा दी ब्रजघाट के अफसरों की नींद

By Nawal MishraEdited By:
Published: Tue, 04 Jul 2017 10:56 PM (IST)Updated: Tue, 04 Jul 2017 11:06 PM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को गंगा तीरे ब्रजघाट में होंगे। वह यहां की सफाई व्यवस्था और गंगा घाट की स्थिति का निरीक्षण करेंगे।

योगी आदित्यनाथ ने उड़ा दी ब्रजघाट के अफसरों की नींद
योगी आदित्यनाथ ने उड़ा दी ब्रजघाट के अफसरों की नींद

हापुड़ (जेएनएन)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को गंगा तीरे ब्रजघाट में होंगे। वह यहां की सफाई व्यवस्था और गंगा घाट की स्थिति का निरीक्षण करेंगे। हरिद्वार की तर्ज पर ब्रजघाट को विकसित करने के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों से वार्ता भी करेंगे। प्राथमिक विद्यालय आलमगीरपुर में बच्चों को बैग वितरित करने का भी कार्यक्रम है। जनप्रतिनिधियों और किसानों से वार्ता के बाद जनसभा को भी संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम आते ही अफसरों की नींद उड़ गई है। 

यह भी पढ़ें:उत्तर प्रदेश में छाए घने बादल, दो दिन भारी बारिश की संभावना

पुलिस, प्रशासन, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, सिंचाई विभाग समेत अनेक विभागों के अधिकारियों ने तैयारी तेज कर दी है। प्राथमिक स्कूल आलमगीरपुर को सजाया जा रहा है। मुख्यमंत्री यहां करीब बीस मिनट रुकेंगे और बच्चों से वार्ता कर सकते हैं। उधर राजाजी बाग में हैलीपेड और जनसभा के लिए मंच तैयार है। सड़कों की हालत को रातों रात सुधार दिया गया।

यह भी पढ़ें: योगी आदित्यनाथ ने उड़ा दी ब्रजघाट के अफसरों की नींद

गंगा के घाटों पर सफाई का बेहतर इंतजाम किया गया है। मुख्यमंत्री के ब्रजघाट आगमन को लेकर आधा आधा घंटे के लिए दो बार राष्ट्रीय राजमार्ग-9 (पूर्व में 24) पर ट्रैफिक रोका जाएगा। यातायात प्रभारी योगेन्द्र मलिक ने बताया कि मुख्यमंत्री राजाजी बाग से जब गंगा घाट पर जाएंगे और जब वापस लौटेंगे। उस समय यातायात को रोका जाएगा।