विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तुलसीदास जी ने कभी अकबर को राजा नहीं मानाः सीएम योगी

By amal chowdhuryEdited By:
Published: Sun, 26 Mar 2017 12:28 PM (IST)Updated: Sun, 26 Mar 2017 01:36 PM (IST)

गोरखनाथ मंदिर के दिग्विजय स्मृति सभागार में आज बाबा गंभीरनाथ शताब्दी की पुण्यतिथि के अवसर पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने भारत के संतों पर अपनी बात रखी।

तुलसीदास जी ने कभी अकबर को राजा नहीं मानाः सीएम योगी
तुलसीदास जी ने कभी अकबर को राजा नहीं मानाः सीएम योगी

गोरखपुर (जागरण संवाददाता)। गोरखनाथ मंदिर के दिग्विजय स्मृति सभागार में आज बाबा गंभीरनाथ शताब्दी पुण्यतिथि का समापन समारोह शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी समारोह की अध्यक्षता कर रहे हैं। इसमें मुख्य वक्ता पूर्व मंत्री एवं विचारक हृदय नारायण दीक्षित भी शामिल हैं।

इस दौरान आदित्यनाथ योगी ने कहा, 'तुलसीदास जी ने कभी अकबर को राजा नहीं माना, उनका कहना था कि उनके राजा भगवान राम हैं।' उन्होंने कहा कि हिमालय की तलहटी में बाबा गंभीरनाथ जैसा योगी नहीं था। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत के संतो की विशिष्ट परम्परा और उनका ज्ञान अपने आप में महत्व रखता है।

कार्यक्रम के दौरान प्रख्यात विचारक हृदय नारायण दीक्षित ने कहा है कि जैसे वाराणसी भारत की सांस्कृतिक राजधानी है, वैसे ही गोरखपुर को भी योग-विज्ञान की राजधानी के रूप में जानना चाहिए। यदि कोई भारत के योग-विज्ञान, शील-सौंदर्य के बारे में जानना चाहेगा तो उसे गोरखपुर की तरफ देखना पड़ेगा।

महंत सुरेश दास ने कहा, अयोध्या में सिर्फ श्रीराम मंदिर का निर्माण होगा: इस दौरान अयोध्या के दिगंबर अखाड़ा के महंत सुरेश दास ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हम सम्मान करते हैं। अब इस शर्त पर बातचीत होगी कि अयोध्या में सिर्फ श्रीराम मंदिर का निर्माण होगा, मस्जिद का नहीं। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने से अब विश्वास हो गया है कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण होकर रहेगा। यदि फिर भी किसी तरह की बाधा पहुंचती है तो 2018 मैं राज्यसभा में हमारा बहुमत होगा। केंद्र व प्रदेश में हमारी सरकार है। कानून लाकर मंदिर निर्माण की सभी बाधाएं दूर करेंगे।

यह भी पढ़ें: मोहम्मद कैफ ने कहा, 'टुंडे मिले न मिले, गुंडे नहीं मिलने चाहिए'

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी कल गोरखपुर पहुंचे थे जिसके बाद वहां उनका भव्य स्वागत किया गया था। आज उन्होंने अपने दिन की शुरुआत हमेशा की ही तरह सुबह 3.30 बजे गायों को खाना खिलाने के साथ की। साथ ही सीएम आदित्यनाथ ने बाबा गंभीरनाथ शताब्दी पुण्यतिथि कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भी किया था।

यह भी पढ़ें: आज सुबह 3.30 बजे से गोरखपुर में शुरू हो गया सीएम योगी का दिन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।