विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीएम योगी ने कहा, 'हर हाल में मुझे अपराध मुक्त प्रदेश चाहिए'

By Amal ChowdhuryEdited By:
Published: Mon, 02 Oct 2017 10:04 AM (IST)Updated: Mon, 02 Oct 2017 10:05 AM (IST)

रविवार को गोरखनाथ मंदिर स्थित अपने आवास में संवाददाताओं से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 15 वर्ष में ...और पढ़ें

सीएम योगी ने कहा, 'हर हाल में मुझे अपराध मुक्त प्रदेश चाहिए'
सीएम योगी ने कहा, 'हर हाल में मुझे अपराध मुक्त प्रदेश चाहिए'

गोरखपुर (जागरण संवाददाता)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख दिखाते हुए रविवार को कहा कि उन्हें हर हाल में अपराध और भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश चाहिए। अधिकारी निर्देश के मुताबिक कार्य कर रहे हैं या नहीं इसके लिए वह तहसील दिवस और थाना दिवस पर खुद पहुंचकर वास्तविकता देखेंगे। कोई भी लापरवाही करते मिला, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

रविवार को गोरखनाथ मंदिर स्थित अपने आवास में संवाददाताओं से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 15 वर्ष में अपराध और भ्रष्टाचार ने प्रदेश में गहरी जड़ें जमा ली थीं। वह इस हालत को बदल रहे हैं।

निजी स्कूलों पर कसेंगे लगाम: निजी स्कूलों द्वारा फीस को लेकर हो रही मनमानी रोकने को प्रदेश स्तरीय समिति का गठन हो चुका है। रिपोर्ट आते ही अनुपालन शुरू करा देंगे। स्कूल प्रबंधन इतना ही शुल्क लेंगे, जिससे संस्थान का संचालन और विकास आगे बढ़ाया जा सके।

सात शहरों में मेट्रो का काम: मुख्यमंत्री ने बताया किं गोरखपुर, इलाहाबाद, कानपुर, वाराणसी, लखनऊ, गाजियाबाद, नोएडा में मेट्रो सेवा के विस्तार का कार्य तेजी से चल रहा है।

यह भी पढ़ें: मेला देखकर लौट रहे एक ही परिवार के चार लोगों की ट्रेन से कटकर मौत

एटा में जल्द बनेगा मेडिकल कॉलेज: मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर संवेदनशील है। इसी क्रम में एटा सहित प्रदेश के पांच जिला अस्पतालों को मेडिकल कालेज में बदलने का फैसला लिया है। अन्य मेडिकल कॉलेज मीरजापुर, मुरादाबाद व ललितपुर में बनेंगें। जल्द 3000 हजार चिकित्सकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जाएगी। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना लाने की तैयारी है।

यह भी पढ़ें: मुरादाबाद में पीएसी आरक्षी ने गोली मारकर की खुदकशी