यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मेला देखकर लौट रहे एक ही परिवार के चार लोगों की ट्रेन से कटकर मौत
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि परिवार ने ओवर ब्रिज के बजाए शॉर्टकट के चक्कर में अपनी जान खो दी।

इलाहाबाद (जेएनएन)। इलाहाबाद में दशहरा का मेला देखकर घर लौट रहे एक ही परिवार के चार लोगों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। नैनी से मेला देखकर वापस ग्राम छोटा चाका जा रहे थे। सुबह करीब 3.25 बजे नैनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 के पूर्वी छोर पर लाइन पार करते समय भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में गए।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि परिवार ने ओवर ब्रिज के बजाए शॉर्टकट के चक्कर में अपनी जान खो दी। मरने वालों में बृजकली 58 वर्ष, सुशीला देवी 45 वर्ष, शिलू लता और विजय कुमार 38 वर्ष शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: कानपुर में मोहर्रम का जुलूस निकालने के विवाद में पथराव व आगजनी
