विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शिव आराधना के बाद योगी आदित्यनाथ ने किया राम का राज्याभिषेक

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Sat, 30 Sep 2017 07:06 PM (IST)Updated: Sat, 30 Sep 2017 09:25 PM (IST)

योगी आदित्यनाथ ने रामलीला में भगवान राम का पात्र निभाने वाले प्रतीकात्मक भगवान राम का राज्याभिषेक किया। इसके बाद शोभा यात्रा गोरखनाथ मंदिर वापस लौटी, जहां सहभोज का आयोजन हुआ।

शिव आराधना के बाद योगी आदित्यनाथ ने किया राम का राज्याभिषेक
शिव आराधना के बाद योगी आदित्यनाथ ने किया राम का राज्याभिषेक

गोरखपुर (जेएनएन)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी कर्मस्थली गोरखपुर के पांच दिनी प्रवास के दौरान आज भगवान शिव की आराधना के बाद भगवान राम का राज्याभिषेक किया। इस दौरान शहर में काफी चहल-पहल रही। 

विजयादशमी के अवसर गोरखनाथ मंदिर से निकलने वाली योगी आदित्यनाथ की परम्परागत शोभा यात्रा निर्धारित से पूरे धूमधाम से निकली। यात्रा में सबसे पहले जयकारा लगाते हुए भक्तों की टोली चल रही थी और उसके पीछे हनुमान जी की प्रतिमा। और सबसे अंत में योगी आदित्यनाथ की सवारी थी। 

जिस पर सवार योगी आदित्यनाथ सभी को आशीर्वाद देने की मुद्रा में विराजमान थे। इन सब के बीच डंडे से युद्धकला का प्रदर्शन करती बच्चों की टोली सबका ध्यान आकर्षित कर रही थी। कड़ी सुरक्षा के बीच शोभा यात्रा करीब पौने छह बजे मानसरोवर मन्दिर पहुंची, जहां योगी आदित्यनाथ ने वेद मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव की आराधना की।

यह भी पढ़ें: गोरखपुर में विजयादशमी पर शोभा यात्रा में शामिल हुए सीएम योगी आदित्यनाथ

पूजन प्रक्रिया सम्पन्न करने बाद यात्रा अंधियारीबाग रामलीला मैदान पहुंची, जहां योगी आदित्यनाथ ने रामलीला में भगवान राम का पात्र निभाने वाले प्रतीकात्मक भगवान राम का राज्याभिषेक किया।

यह भी पढ़ें:विदाई समारोह की परेड के बाद यूपी डीजीपी को मिला सेवा विस्तार

इसके बाद शोभा यात्रा गोरखनाथ मंदिर वापस लौटी, जहां सहभोज का आयोजन हुआ, जिसमे समाज के सभी वर्ग के लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: निकाय चुनाव में अखिलेश की परीक्षा, सिंबल से चुनाव लड़ने की तैयारी