यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गायक बने केंद्रीय मंत्री के बेटे, PM नरेंद्र मोदी के कैंपेन के लिए गाया गाना
भाजपा नेता नीरज सिंह ने शार्ट फिल्म 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' के लिए दो बेहद मार्मिक गीत फिल्म के लिए गाए हैं।

गाजियाबाद (जेएनएन)। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बेटे और भाजपा नेता नीरज सिंह भी गायक बन गए हैं। उन्होंने शार्ट फिल्म 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' के लिए दो गीत गाए हैं। शनिवार को मोहन नगर में आयोजित कार्यक्रम में फिल्म का लोकार्पण किया गया।
'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' अभियान की संयोजक और फिल्म की प्रोड्यूसर-डायरेक्टर रूबी अग्रवाल ने बताया कि बेटियों पर केंद्रित 40 मिनट की भावपूर्ण शार्ट फिल्म में गायक नीरज सिंह हैं। उन्होंने दो बेहद मार्मिक गीत फिल्म के लिए गाए हैं।
यह भी पढ़ेंः बड़े खुलासे के बाद बौखलाई AAP, कपिल मिश्रा को बता दिया 'शिखंडी'

मुख्य अतिथि चंद्रो तोमर उर्फ दादी शूटर ने बेटियों पर फिल्म बनाने के लिए सभी की सराहना की और कहा कि बेटियों के बारे में समाज का नजरिया बदल रहा है, लेकिन इसमें और बदलाव आना अभी बाकी है। कार्यक्रम के विशेष अतिथियों में भाजपा महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा और महापौर आशु वर्मा रहे।