विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

US में राष्‍ट्रपति प्रत्‍याशी ट्रंप ने पाक को धोया, भारत में खुला चुनावी वार रूम

By JP YadavEdited By:
Published: Tue, 18 Oct 2016 09:31 AM (IST)Updated: Wed, 19 Oct 2016 07:27 AM (IST)

पाकिस्‍तान के खिलाफ जहर उगल चुके अमेरिकी राष्‍ट्रपति पद के प्रत्‍याशी डोनाल्‍ड ट्रंक भारतीयों पर फ‍िदा हैं। यही कारण है ...और पढ़ें

News Article Hero Image

गाजियाबाद (राज कौशिक)। अमेरिका में आठ नवंबर को होने जा रहे राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रंप के पक्ष में गाजियाबाद से माहौल बनाने की कोशिशें की जा रही हैं। दो हफ्ते अमेरिका रह कर लौटे केसी त्यागी (जदयू नेता) के बेटे अमरीश त्यागी अब गाजियाबाद से अॉनलाइन सर्वे व रिसर्च में सक्रिय हो गए हैं।

डोनाल्ड ट्रंप के वॉर रूम में लंबा समय गुजार कर आए अमरीश अब गाजियाबाद से ही वॉर रूम टीम के साथ जुड़े हुए हैं। सोशल मीडिया पर एशिया और खासतौर पर भारतीय लोग चुनाव को लेकर क्या सोच रहे हैं, क्या प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं, उनका रुझान क्या है आदि पर रिसर्च कर ट्रंप को सुझाव देने की जिम्मेदारी अमरीश त्यागी निभा रहे हैं।

हिलेरी को US का राष्ट्रपति बनते देखना चाहते हैं ज्यादातर भारतीय-अमेरिकी

कैंब्रिज एनलेटिका कंपनी की तरफ से उन्हें ये जिम्मेदारी दी गई है। इस साल जुलाई से अमरीश अमेरिका के चुनाव में अॉनलाइन सक्रिय हुए। अमरीश बताते हैं कि सोशल मीडिया पर रिसर्च और सर्वे के बाद जो रिपोर्ट डोनाल्ड ट्रंप को दी गई, उसके आधार पर ट्रंप अपनी बातों में खासा बदलाव लाए हैं।

चुनाव प्रचार शुरू होते ही जॉब छीनने के मामले में ट्रंप ने बैंगलोर का नाम लेते हुए भारतीयों को भी निशाने पर रखा था, मगर पहली डिबेट में उन्होंने भारतीयों को जिक्र न करते हुए इस मामले में चीन का नाम लिया। इससे अमेरिका में रह रहे भारतीय लोगों में उनका ग्राफ बढ़ा।

सोशल मीडिया के अध्ययन के बाद दी गई रिपोर्ट के बाद ही डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान को गैर जिम्मेदार परमाणु शक्ति संपन्न देश बताया। अमरीश के मुताबिक ट्रंप का यह रुख भारत मूल के मतदाताओं को खासा आकर्षित कर रहा है।

वहां इन मतदाताओं की संख्या 3.19 मीलियन है। दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक अमरीश त्यागी 2009 में गाजियाबाद से एमपी बने भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह के चुनाव से आईटी स्पेशलिस्ट के तौर पर जुड़े।

यूपी में 2012 विधानसभा चुनाव में उन्होंने अपनी कंपनी की तरफ से रिसर्च वर्क किया और एक नेशनल टीवी चैनल पर ओपिनियन पोल भी किया। उसके बाद प्रशांत किशोर के साथ बिहार चुनाव में अपने पिता केसी त्यागी की पार्टी जदयू के पक्ष में सोशल मीडिया पर काम किया।

अमेरिका में अमरीश को रिपब्लिकन पार्टी के बड़े नेताओं से मिलवाने की जिम्मेदारी पूर्व राष्ट्रपति जार्ज बुश के सलाहकार रहे मैथ्यू हंटर ने निभाई। अमरीश का ज्यादा समय टेक्सेस में गुजरा जहां ट्रंप का वॉर रूम है। इसके अलावा वह वाशिंगटन और न्यूजर्सी भी गए।

न्यूजर्सी में भारतीय लोगों की संख्या ज्यादा है। डोनाल्ड ट्रंप के बारे में अमरीश बताते हैं कि भारतीय लोगों के दिलों में उतरना वह अच्छी तरह से जानते हैं। हाल ही में उन्होंने एक बयान देकर अमेरिका के विकास में भारतीय लोगों के योगदान की खुलकर सराहना की मगर अपनी बात को वजनदार बनाने के लिए भारतीयों की जगह सीधे हिंदू शब्द का प्रयोग किया। ट्रंप ने कहा कि जो हिंदू यहां रहते हैं, अमेरिका को बनाने में उनका बड़ा योगदान है।

डोनाल्ड ट्रंप से प्रभावित हैं भारतीय

अमरीश त्यागी बताते हैं कि आतंकवाद को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का जो रुख है, उससे अमेरिका में रह रहे भारतीय मूल के लोग खासे प्रभावित हैं। अपनी बात को जोरदार ढंग से रखने का ट्रंप का जो तरीका है, भारतीय लोगों को वह पीएम नरेंद्र मोदी से मिलता हुआ लगता है।

पाकिस्तान और चीन को लेकर ट्रंप का नजरिया भी उन्हें पसंद आ रहा है। भारतीय चाहते हैं कि अगर ट्रंप राष्ट्रपति बनें तो आतंकवाद के खात्मे में तेजी लाएं। साथ ही उनकी अपेक्षा है कि वीजा के नियमों में कुछ ढील दी जाए। खासतौर पर भारत से अमेरिका जाने वाले आईटी प्रोफेशनल्स को वीजा आसानी से मिलना चाहिए।

पढ़ेंः केजरीवाल बोले, 'भाजपा वाले हिंदुओं को तो क्या, अपने सगों को भी ना बख्शें'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।