यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कैशलेस मुहिम को गांव तक पहुंचाने में जुटा संघ
अब संघ देश की मोदी सरकार को धरातल पर सहयोग करने उतर गया है। संघ लोगों के बीच यह बताने ...और पढ़ें

फैजाबाद (प्रवीण तिवारी)। देश तथा उत्तर प्रदेश की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी का मातृ संगठन अब फ्रंट फुट पर है। भाजपा की चुनावी गतिविधि से लेकर हर संगठनात्मक फेरबदल तक में आरएसएस की भूमिका काफी अहम होती है।
अब संघ देश की मोदी सरकार को धरातल पर सहयोग करने उतर गया है। संघ लोगों के बीच यह बताने की कोशिश कर रहा है कि केंद्र की मोदी सरकार जनहितैषी है। सरकारी योजनाओं से लेकर उसके काम-काज को जन-जन तक पहुंचाने से भी संघ चूक नहीं रहा है।
यह भी पढ़ें: RSS चीफ मोहन भागवत बोले- हिंसा हल नहीं, गोहत्या के खिलाफ बने एक कानून
अवध क्षेत्र में भी आरएसएस किसानों सहित अन्य कम आय वर्ग के बीच संघ पैठ बनाने की जुगत में लगा है। पाक्षिक पत्रिका अवध प्रहरी के जरिए संघ इस काम को आगे बढ़ा रहा है। पत्रिका के ताजा अंक में गांव, गरीब और किसानों पर फोकस है। इसमें कैशलेस व्यवहार अपनाएं, देश को भ्रष्टाचार से मुक्त बनाएं शीर्षक से लेख प्रकाशित है। साथ ही केंद्र सरकार के बजट को भी कम आय वर्ग के लोगों के लिए मुफीद बताया गया है।
यह भी पढ़ें: भारत महाशक्ति की दौ़ड़ में नहीं,बनेगा विश्वगुरु: मोहन भागवत
पत्रिका में कैशलेस प्रणाली पर विशेष आलेख प्रकाशित है। इसमें बगैर नकदी के भुगतान का तरीका बताया गया है। साथ ही इसके अनुप्रयोग की विधा (स्टेप वाइज) का उल्लेख है। ई-वॉलेट, एक खाते से दूसरे खाते में धनराशि का स्थानांतरण करना, बैंकिंग एप, ई-शॉपिंग, बिल भुगतान की जानकारी दी गई है। बीती आठ नवंबर को हुई नोटबंदी को अर्थव्यवस्था का शुद्धिकरण करने वाला बताया गया है। साथ ही बताया गया है कि विश्व के अधिकतम विकसित एवं विकासशील देशों में कैशलेस प्रणाली लागू है।
यह भी पढ़ें: पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आरएसएस की तर्ज पर बनाया राष्ट्रीय कांग्रेस स्वयंसेवक संघ
पेट्रोल पंप, रेल यात्रा सहित अन्य भुगतान पर दी जा रही रियायत की जानकारी दी गई। इसके लिए विद्यार्थियों का खासतौर पर आह्वान किया गया है। वहीं आम बजट की चर्चा करते हुए पत्रिका में उल्लेख है कि कम आय वर्ग की ङ्क्षचता, गांव-किसान के लिए और आर्थिक सुधार की दिशा में उठाए गए केंद्र सरकार के कदम को तसल्ली से समझाया गया है।
यह भी पढ़ें: धर्म संसद तय करेगी अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण: दत्तात्रेय
इस पर विभाग प्रचारक रामचंद कहते हैं कि पत्रिका में सरकार की योजनाओं का नहीं बल्कि राष्ट्रीय हित वाले मुद्दों का प्रकाशन किया जाता है। बताया कि संघ की गतिविधियों का प्रमुखता से प्रकाशन किया जाता है। भाजपा नेता ऋषिकेश उपाध्याय कहते हैं कि कैशलेस मुहिम सिर्फ मोदी सरकार का विषय नहीं है। यह आमजन का विषय है। इसको अपनाने से देश से भ्रष्टाचार का खात्मा होगा। वह कहते हैं कि प्रत्येक राष्ट्रवादी व्यक्ति को व्यक्तिगत स्तर पर इस मुहिम को आगे बढ़ाना चाहिए।
