विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आरएसएस की तर्ज पर बनाया राष्ट्रीय कांग्रेस स्वयंसेवक संघ

By Sanjeev TiwariEdited By:
Published: Thu, 30 Mar 2017 09:55 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 30 Mar 2017 10:02 AM (GMT+05:30)

यूपी चुनाव परिणामों के बाद साबित हो गया है कि अकेले मुस्लिमों से सेक्यूलर राजनीति नहीं की जा सकती।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आरएसएस की तर्ज पर बनाया राष्ट्रीय कांग्रेस स्वयंसेवक संघ
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आरएसएस की तर्ज पर बनाया राष्ट्रीय कांग्रेस स्वयंसेवक संघ

 नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल।  पूर्व केंद्रीय मंत्री असलम शेर खान ने आरएसएस की तर्ज पर गैर राजनीतिक संगठन राष्ट्रीय कांग्रेस स्वयंसेवक संघ बनाने का ऐलान बुधवार को किया। उन्होंने कहा कि यूपी चुनाव परिणामों के बाद साबित हो गया है कि अकेले मुस्लिमों से सेक्यूलर राजनीति नहीं की जा सकती। इसके लिए सबको साथ लेकर चलना होगा।

उन्होंने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि भाजपा अब हिंदू राष्ट्र पर चल रही है जबकि गांधी, नेहरू, आंबेडकर और मौलाना अबुल कलाम ने कांग्रेस को सेक्यूलर के रूप में काम करने का मापदंड तय किया था। सेवादल मीटिंग कराने तक सीमित पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस में सेवादल जब बना था तब अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलनों से आहत लोगों की सेवा का उद्देश्य था, लेकिन आज इसका काम केवल मीटिंग कराना रह गया है।

इसलिए आज कांग्रेस विचारधारा वाले गैर राजनीतिक लोगों को जोड़कर उनकी सेवाएं लेने की जरूरत है, जिससे कांग्रेस को फिर से खड़ा किया जा सके। पहले प्रदेश नेतृत्व पर सवाल उठाने वाले असलम शेर खान ने नेतृत्व बदलने की आवश्यकता नहीं होने की बात कही।

पढ़ेंः बांधवगढ़ उपचुनाव: अटलजी का झोला बटोरेगा ज्ञान सिंह के बेटे के लिए वोट