विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शराब के नशे में पिता ने छह वर्षीय बेटी को जलते चूल्हे में फेंका

By Nawal MishraEdited By:
Published: Thu, 22 Jun 2017 08:33 PM (IST)Updated: Fri, 23 Jun 2017 08:19 AM (IST)

भदोही में शराब के नशे में धुत एक पिता ने पत्नी से विवाद के बाद छह वर्षीय पुत्री को उठाकर फेंक दिया। वह जलते चूल्हे पर गिरकर झुलस गई।

शराब के नशे में पिता ने छह वर्षीय बेटी को जलते चूल्हे में फेंका
शराब के नशे में पिता ने छह वर्षीय बेटी को जलते चूल्हे में फेंका

भदोही (जेएनएन)। शराब के नशे में धुत एक पिता ने गुरुवार को पत्नी से विवाद के बाद छह वर्षीय पुत्री को उठाकर फेंक दिया। वह जलते चूल्हे पर जा गिरी। गनीमत रही कि मां ने उसे लपक लिया अन्यथा उसकी जान भी जा सकती थी। इस घटना में मासूम आंशिक रूप से झुलस गई है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई लेकिन उसके पहुंचने से पहले पिता फरार हो गया। पुलिस उसके छोटे भाई को लेकर थाने लौटी। घटना बुधवार देर रात सुरियावां थाना क्षेत्र के खरगपुर गांव की है। 

यह भी पढ़ें: Presidential election: राष्ट्रपति चुनाव में अब बसपा करेगी मीरा कुमार का समर्थन

आरोप है कि शराब के नशे में धुत देर रात घर पहुंचे मोहन उर्फ गुड्डू नट से सीमा का किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। वह गालियां देते हुए मारपीट करने लगा। यह देख छह वर्ष की सुनीता बीच में आ गई और मां को बचाने का प्रयास किया। इसपर गुड्डू ने बेटी को उठाकर फेंक दिया जो चूल्हे पर जा गिरी। उसे बचाने को मां लपकी तब तक वह आंशिक रूप से झुलस चुकी थी। सूचना मिलते ही डायल 100 मौके पर पहुंची लेकिन इसके पहले ही गुड्डू फरार हो गया। पुलिस ने उसके भाई नन्हें को हिरासत में ले लिया है। सीमा के अनुसार नन्हें भी भाई का साथ दे रहा था। मुकदमा दर्जकर पुलिस छानबीन कर रही है।