विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शारीरिक शोषण के बाद प्रेमी ने दिया धोखा तो युवती बनी बिन ब्याही मां

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Tue, 18 Jul 2017 02:19 PM (IST)Updated: Tue, 18 Jul 2017 03:39 PM (IST)

प्रेमी की हर बात को माना। करीब एक वर्ष तक शारीरिक शोषण भी करवाया। इसके बाद जब उसे लगा कि ...और पढ़ें

शारीरिक शोषण के बाद प्रेमी ने दिया धोखा तो युवती बनी बिन ब्याही मां
शारीरिक शोषण के बाद प्रेमी ने दिया धोखा तो युवती बनी बिन ब्याही मां

बरेली (जेएनएन)। सूरमे की नगरी में एक युवती ने अपने प्यार पर आंख बंद करने भरोसा किया। प्रेमी की हर बात को माना। करीब एक वर्ष तक शारीरिक शोषण भी करवाया। इसके बाद जब उसे लगा कि प्रेमी ने उसको धोखा दिया है तो अब बिन ब्याहे उसके बच्चे की मां बनने का भी साहस दिखा दिया।

कैंट क्षेत्र की निवासी इस युवती की भेंट करीब एक वर्ष पहले उमरसिया गांव निवासी मोहसिन खान से हुई। इस दौरान दोनों में प्रेम संबंध हो गए। आरोप है, शादी का झांसा देकर युवक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। इस दौरान वह गर्भवती हो गई। जब उसने युवक से शादी के लिए जोर डाला तो वह पलट गया।

कानपुर में छात्रा से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, कर रहा ब्लैकमेल

काफी मनाने पर भी नहीं माना। वह लगातार युवती को बच्चा गिराने की धमकी देता रहा मगर लड़की अड़ी रही। इसी विवाद में नौ महीने बीत गए। दो दिन पहले पीडि़ता जिला अस्पताल में भर्ती हुई और आज तड़के जिला अस्पताल में बेटी को जन्म दिया। 

छात्रा को मॉडल बनाने का वादा कर MMS बनाया फिर 3 युवकों ने किया गैंगरेप

लड़की के परिवार वालों की शिकायत पर कैंट पुलिस ने मोहसिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जाता है कि मोहसिन पहले शादीशुदा है।

VIDEO: शादी की रस्म के दौरान हुआ कुछ ऐसा, घोड़ा समेत कुएं में गिरा दूल्हा

यह बात भी उसने युवती से छिपाई थी। अब पुलिस मोहसिन खान को खोजने में लगी है।