विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी में मुख्यमंत्री चेहरे पर नहीं, राम मंदिर मुद्दे पर चुनाव लडे़गी भाजपा: केशव

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Mon, 17 Oct 2016 10:38 AM (IST)Updated: Mon, 17 Oct 2016 09:59 PM (IST)

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बारे में केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हम विकास और राम मंदिर दोनों ...और पढ़ें

उत्तर प्रदेश में राम मंदिर मुद्दे पर चुनाव में उतरेगी भाजपा : केशव मौर्य
उत्तर प्रदेश में राम मंदिर मुद्दे पर चुनाव में उतरेगी भाजपा : केशव मौर्य

बरेली (जेएनएन)। अब तक मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के चेहरे के साथ उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव मैदान में उतरने की बात करने वाली भाजपा ने अपना इरादा बदल दिया है। पार्टी के प्रान्तीय अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि उनकी पार्टी किसी को चेहरा बनाये बगैर चुनाव लड़ेगी। मौर्य ने बरेली में संवाददाताओं से बातचीत में एक सवाल पर कहा कि प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों को भाजपा के मुख्यमंत्री के चेहरे का इंतजार है। भाजपा अपनी स्पष्ट नीति पर चलते हुए बिना चेहरे के चुनाव लड़ेगी।

भाजपा की यूपी में पांच से परिवर्तन यात्रा, अमित शाह दिखाएंगे झंडी

उन्होने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी और सच्ची लोकतांत्रिक पार्टी है। पार्टी का हर कार्यकर्ता मुख्यमंत्री का चेहरा है, इसलिए मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने की आवश्यकता नहीं है।मौर्य ने कहा कि भाजपा ने असम और दिल्ली में मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया था जिनमें उसे असम में जीत मिली लेकिन दिल्ली में हार का सामना करना पड़ा। बाद में हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखण्ड में चेहरा घोषित किये बिना चुनाव लड़ा गया, वहां पार्टी की जीत हुई। अखिलेश के प्रति लोगों में विश्वास बढ़ा, अगली सपा सरकार में मुख्यमंत्री भाजपा नेता ने दावा किया कि प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा 300 से जयादा सीट जीतेगी और केन्द्रीय संसदीय बोर्ड जिसका भी नाम घोषित करेगा, उत्तर प्रदेश के विधायक उसे ही मुख्यमंत्री मानेंगे। बरेली के बाद बदायूं पहुंचे मौर्य ने विधानसभावार बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की और संवाददाताओं से भी रूबरू हुए। हम सीएम फेस पर चुनाव लडऩे में जरा भी विश्वास नहीं रखते हैं।

सीएम अखिलेश दोबारा सरकार बनने पर आश्वस्त, सीएम बनने पर शांत

राम मंदिर मुद्दे पर चुनाव में

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बारे में केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हम विकास और राम मंदिर दोनों मुद्दे पर लड़ेंगे चुनाव। हम राम मंदिर मुद्दा छोड़ ही नहीं सकते हैं। यह हमारे लिए तथा हर हिंदू के लिए बेहद जरूरी भी है। उन्होंने बताया कि भाजपा ने 1.30 लाख बूथों पर अध्यक्ष तैनात कर दिए हैं। जिनकी तैयारी लगभग पूरी है। अब हम विकास यात्रा तथा परिवर्तन यात्रा के माध्यम से प्रदेश को मथने का कमा करने जा रहे हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद ने मांगा सीएम अखिलेश का इस्तीफा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी का पारिवारिक झगड़ा अब तो प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर भी भारी पडऩे लगा है। उत्तर प्रदेश की जनता अब समाजवादी पार्टी के साथ ही बहुजन समाज पार्टी से भी छुटकारा पाना चाहती है।

अखिलेश यादव सैफई के यादव परिवार के अंतिम शासक होंगे

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि ऐसा माहौल बन चुका है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सैफई के यादव परिवार के अंतिम शासक होंगे। अब इस परिवार के सभी लोगों की राजनीतिक महत्वाकांक्षा काफी बढ़ चुकी है। यह लोग मुख्यमंत्री की कुर्सी पाने को बेताब भी हैं।

मुस्लिम समाज में तीन तलाक के मामले में उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अब हिन्दू समाज की तरह मुस्लिम समाज की महिलाओं को भी समान भाव से सम्मान दिलाना चाहती है। वाराणसी में बाबा जयगुरुदेव के शिष्य पंकज महाराज के कार्यक्रम में भगदड़ के बाद 25 लोगों की मौत पर केशव ने कहा कि प्रदेश सरकार इतने बड़े मामले में भी आयोजकों के साथ ही जिला प्रशासन के अधिकारियों को बचा रही है। इस मामले के दोषी को समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का खुला सरंक्षण प्राप्त है।