विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मंदिर से लाउडस्पीकर उतारने पर किया चक्का जाम

By amal chowdhuryEdited By:
Published: Sun, 20 Aug 2017 03:07 PM (IST)

जाम की सूचना पर पहुंचे सीओ ने उन्हें समझाने का प्रयास किया मगर, लेकिन भीड़ शांत नहीं हुई।

मंदिर से लाउडस्पीकर उतारने पर किया चक्का जाम
मंदिर से लाउडस्पीकर उतारने पर किया चक्का जाम

बदायूं (जेएनएन)। पुलिस की लापरवाही की वजह से बदायूं के नजदीक उझानी में भी सांप्रदायिक तनाव के हालात बन गए। कोतवाली क्षेत्र के गांव मानकपुर में मंदिर पर लगे लाउडस्पीकर उतारने का फरमान दूसरे समुदाय के लोगों ने सुनाया तो तनाव की स्थिति बन गई। हिंदूवादी संगठनों ने मामला पुलिस को बताया, लेकिन पुलिस उसे हल्के में ले गई। इसके बाद लोगों ने रोड जाम कर दिया।

जाम की सूचना पर पहुंचे सीओ ने उन्हें समझाने का प्रयास किया मगर, लेकिन भीड़ शांत नहीं हुई। एसडीएम सदर पारसनाथ के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम खोला। गांव मानकपुर में शुक्रवार की रात हिंदू बस्ती को जाने वाली विद्युत लाइन को दूसरे समुदाय के लोगों ने काट दिया। लाइन काटे जाने से लोग अंधेरे में पहुंचे तो कुछ देर बाद उन्होंने मंदिर से लाउडस्पीकर उतारने का हुक्म भी सुना दिया।

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर में राहत कार्य जारी, रात तक बहाल हो जाएगा रेल यातायात

रात में ही ग्रामीण कोतवाली पहुंचे और पुलिस को सारी जानकारी दी। इसके बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। शनिवार तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो ग्रामीण हिंदू संगठनों की शरण में पहुंचे। उन्होंने हिंदू संगठनों के साथ घंटाघर तिराहे पर जाम लगा दिया। इससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम की सूचना से पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। अधिकारियों ने जब उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाकर वह शांत हुए।

यह भी पढ़ें: उत्कल एक्सप्रेस : ट्रैक पर मरम्मत कार्य के बाद भी चालक को नहीं दिया गया कॉशन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।