इलाहाबाद में विधायक के भतीजे को मार कर फांसी पर लटकाया
पुलिस आत्महत्या बता रही है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर मारने की पुष्टि हुई है, कत्ल का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। ...और पढ़ें

इलाहाबाद (जागरण संवाददाता)। ज्ञानपुर (भदोही) के विधायक विजय मिश्र के भतीजे अमित मिश्र (35) को मारकर फांसी पर लटका दिया गया। मंगलवार देर रात हुई घटना से खलबली मच गई। पुलिस आत्महत्या बता रही है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर मारने की पुष्टि हुई है। कत्ल का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। जांच के लिए पुलिस की एक टीम बनाई गई है।
रिटायर्ड सीओ रामजी मिश्र के चार बेटों में दूसरे नंबर का अमित जार्जटाउन थाना क्षेत्र के एलआइसी कॉलोनी में रहता था। वह सिविल लाइंस स्थित एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। घर में पत्नी व दो बच्चे हैं। कहा जा रहा है कि मंगलवार देर रात अमित शराब के नशे में घर लौटा तो पत्नी ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला। इस पर उनके बीच कहासुनी हुई तो अमित ने फांसी लगाने की धमकी दी।
कुछ देर बाद पत्नी ने दरवाजा खोला तो देखा कि दूसरे कमरे में अमित फांसी के फंदे पर लटका था। वह शोर मचाने लगी तो घर वाले आ गए और अमित को फंदे से उतारकर निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जार्जटाउन पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन की। फिलहाल कमरे से सुसाइड नोट नहीं मिला।
यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के सूचना आयुक्त हाफिज उस्मान ने मंच पर लगाए 'जय श्रीराम' के नारे
बुधवार सुबह करीब नौ बजे शव का पोस्टमार्टम शुरू हुआ तो सीएमओ समेत कई डॉक्टर वहां पहुंच गए। सूत्रों ने बताया कि अमित के शरीर में दो जगह चोट के निशान हैं, गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। बिसरा सुरक्षित किया गया है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।