विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रहें तैयार, नीट के परिणाम में होगा बड़ा उलटफेर

By amal chowdhuryEdited By:
Published: Fri, 11 Aug 2017 12:21 PM (IST)

कोर्ट ने याची को प्रश्न के चार अंक और माइनस मार्किंग का एक अंक यानी कुल पांच अंक देने के ...और पढ़ें

रहें तैयार, नीट के परिणाम में होगा बड़ा उलटफेर
रहें तैयार, नीट के परिणाम में होगा बड़ा उलटफेर

इलाहाबाद (जागरण संवाददाता)। मेडिकल स्नातक प्रवेश परीक्षा 'नीट' के परिणाम में अब बड़ा उलटफेर होना है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक सवाल का गलत उत्तर होने के आधार पर सीबीएसई बोर्ड को सभी छात्रों को प्रश्न संख्या 172 पर नए सिरे से सही अंक प्रदान करने का निर्देश दिया है।

कोर्ट ने याची को प्रश्न के चार अंक और माइनस मार्किंग का एक अंक यानी कुल पांच अंक देने के साथ ही फीस के एक हजार रुपये भी वापस करने का आदेश दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति तरुण अग्रवाल व न्यायमूर्ति अशोक कुमार की खंडपीठ ने वाराणसी के छात्र सौमित्र गिगोडिया की याचिका को स्वीकार करते हुए दिया।

याची का कहना है कि नीट के 'वाई' सीरीज के प्रश्नपत्र 172 का विकल्प उत्तर बोर्ड ने गलत दिया है। उसके अनुसार सही विकल्प उत्तर 'डी' है। कोर्ट ने बोर्ड की विशेषज्ञ टीम की राय ली तो बोर्ड ने बताया कि उत्तर विकल्प 'बी' व 'डी' दोनों सही हैं। कोर्ट ने बोर्ड के तर्क को नहीं माना और कहा कि तीन उत्तर विकल्प गलत हैं।

केवल एक ही विकल्प उत्तर सही है। कोर्ट ने कहा कि यह बोर्ड का दायित्व है कि वह सही उत्तर विकल्प दे। एक गलत उत्तर से कइयों के भाग्य बदल सकते हैं, क्योंकि गलत उत्तर पर माइनस मार्किंग है तो सही उत्तर देने वाले का एक अंक कट जाएगा और गलत उत्तर देने वाले को चार अंक मिल जाएंगे।

यह भी पढ़ें: शौहर के पास पाकिस्तान जाने को फिरोजाबाद की लड़की ने की मां से बगावत

इससे मेरिट प्रभावित होगी। परिणाम पर असर पड़ेगा, इसलिए बोर्ड सही उत्तर विकल्प भरने वाले सभी छात्रों को अंक प्रदान करें। कोर्ट के इस आदेश से 'नीट' के परिणाम में बड़ा उलटफेर होना तय है।

यह भी पढ़ें: वाराणसी और सुलतानपुर के बीच रखा गया था अकालतख्त ट्रेन में बम