यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बहन को हुई देरी तो रक्षाबंधन के दिन फंदे पर लटक गया भाई
भावना ने बताया उसके पति छत से गिरकर घायल हो गए मोबाइल भी टूट गया, इसके चलते उसकी भाई से बातचीत नहीं हो पा रही थी।

आगरा (जागरण संवाददाता)। रक्षाबंधन पर जिस भाई से रक्षा का वचन लेना था, वही नहीं रहा। राखी बांधने के लिए बहन के आने का इंतजार कर रहा भाई धैर्य खो बैठा। आखिर उसने गले में मौत का फंदा कस लिया। भाई की मौत से घर में कोहराम मच गया।
रामबाग निवासी 28 वर्षीय सोनू दहतोरा में ओमप्रकाश के मकान में किराएदार था। वह जूता फैक्ट्री में श्रमिक था। दो महीने पहले शराब पीने को लेकर कमला नगर निवासी बहन भावना ने टोक दिया था। इस पर भाई-बहन में विवाद हो गया था, तभी से दोनों में बातचीत बंद थी। इससे सोनू तनाव में था।
सोमवार सुबह उसने बराबर में रहने वाली मौसेरी बहन बेबी से पूछा, तो उसने बताया कि भावना कुछ देर में राखी बांधने आएगी। सोनू इंतजार करता रहा। कई बार बहन को फोन भी मिलाया। दोपहर 12 बजे बेबी उसके कमरे पर पहुंची, तो पंखे के हुक से सोनू शव लटक रहा था और उसकी मौत हो चुकी थी।
यह भी पढ़ें: कहीं परिवार समेत पाकिस्तान तो नहीं भाग गया आतंकी फैजान?
भावना, भाई की मौत की खबर मिलते ही बेहोश हो गई। होश आने पर भावना ने बताया उसके पति छत से गिरकर घायल हो गए, मोबाइल भी टूट गया। इसके चलते उसकी भाई से बातचीत नहीं हो पा रही थी। इससे भाई को लगा कि वह नाराज है और उसने आत्मघाती कदम उठा लिया उसके छोटे भाई पंकज की भी दो साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी है।
