विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आगरा में एयरफोर्स के विमान में घुसा अजगर, घंटों की मशक्कत के बाद निकला

By amal chowdhuryEdited By:
Published: Thu, 06 Jul 2017 08:31 AM (IST)

टीम को अजगर को पकड़ने में करीब पांच घंटे लग गए, काफी मशक्कत के बाद पकड़ में आए अजगर को टीम अपने साथ ले गई।

आगरा में एयरफोर्स के विमान में घुसा अजगर, घंटों की मशक्कत के बाद निकला
आगरा में एयरफोर्स के विमान में घुसा अजगर, घंटों की मशक्कत के बाद निकला

आगरा (जेएनएन)। आगरा के एयरफोर्स स्टेशर पर खड़े मालवाहक विमान एएन 32 में एक पांच फीट लंबा अजगर घुस गया। अजगर की खबर मिलते ही कई घंटों तक दहशत की स्थिति बनी रही। वाइल्डलाइफ एसओएस की टीम ने पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को विमान से निकाला। गुरुवार को अजगर को जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

वाइल्डलाइफ एसओएस के बायोलॉजिस्ट बैजूराज एमवी ने बताया कि मंगलवार दोपहर उन्हें आगरा एयरफोर्स स्टेशन से सूचना मिली कि विमान में अजगर घुस गया है। उनकी टीम दोपहर तीन बजे एयरफोर्स स्टेशन पहुंची। एएन-32 में टीम ने जांच की तो अजगर को विमान में सामान रखने की जगह पर पाया।

वहां अजगर ने किसी वस्तु को बुरी तरह जकड़ा हुआ था। टीम अजगर को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाना चाहती थी। इस वजह से उसकी पकड़ कमजोर करने के प्रयास शुरू हुए।

यह भी पढ़ें: सहारनपुर में मुर्गे ने चोंच मार-मार कर ले ली ढाई साल के बच्चे की जान

टीम को अजगर को पकड़ने में करीब पांच घंटे लग गए। काफी मशक्कत के बाद पकड़ में आए अजगर को टीम अपने साथ ले गई। पांच घंटे के दौरान एयरफोर्स परिसर में दहशत बनी रही। बैजूराज एमवी ने बताया कि अजगर को पकड़ कर लाई टीम ने उसे 24 घंटे अपनी निगरानी में रखा है। गुरुवार को उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: सेना भर्ती में असफल हुआ युवक तो तोड़ दी मंदिर में रखीं भगवान की मूर्तियां